आयरलैंड के साथ ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

Published - 18 Aug 2026, 09:04 AM | Updated - 18 Aug 2026, 09:45 AM

ODI Series 4

England Women's Squad For ODI Series: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम एक महीने के अंतराल के बाद एक बार फिर मैदान पर वापसी करने वाली है। इस बार टीम का सामना घर पर आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम से होना है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके मुकाबले1 से 6 सितंबर तक तीन अलग-अलग वेन्यू पर खेले जाएंगे।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करने के बाद, इंग्लैंड टीम को भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भी हार का सामना करना पड़ा था। अब इंग्लैंड की नजर आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) में अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत की राह में वापसी करने पर होगी। इस सीरीज के लिए इंग्लिश टीम के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें कई सीनियर खिलाड़ियों को चोटिल होने या फिर नए खिलाड़ियों को आजमाने की वजह से आराम दिया गया है।

नैट सीवर-ब्रंट नहीं आएंगी नजर, इस खिलाड़ी को मिली कमान

ODI Series 5

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज (ODI Series) के लिए इंग्लैंड की नियमित कप्तान नैट सीवर-ब्रंट को स्क्वाड में नहीं चुना गया है। नैट सीवर काफी समय से चोट की समस्या से परेशान चल रही हैं। इसी वजह से उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान तीन ग्रुप मैच भी मिस किए थे। वहीं, द हंड्रेड के दौरान भी कुछ मुकाबलों से बाहर रहना पड़ा था।

इसी वजह से उन्होंने पहले ही संकेत दिए थे कि वो सितंबर की शुरुआत में होने वाली इस वनडे सीरीज को मिस कर सकती हैं। अब ECB ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। नैट सीवर की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी चार्ली डीन को सौंपी गई है, जो पहले भी इस भूमिका में नजर आ चुकी हैं।

इन 4 प्रमुख खिलाड़ियों का भी ODI Series के लिए नहीं हुआ चयन

इंग्लैंड के स्क्वाड में नैट सीवर ब्रंट के साथ-साथ ओपनर डैनी वायट को भी फिटनेस संबंधी समस्या के कारण नहीं चुना गया है। वायट ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन द हंड्रेड में सिर्फ तीन मैच खेलकर ही बाहर हो गई थीं। इसी वजह से उन्हें नहीं चुना गया है, ताकि वो पूरी तरह रिकवर हो सकें।

इनके अलावा सोफी एक्लेस्टन, लॉरेन बेल और एमी जोन्स भी इस सीरीज (ODI Series) में नहीं खेलेंगी। हेड कोच शार्लेट एडवर्ड्स ने खिलाड़ियों का पूल बढ़ाने के लिए "भविष्य को ध्यान में रखते हुए" बनाई गई टीम के साथ प्रयोग करने का फैसला किया है।

आयरलैंड के खिलाफ ODI Series के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड

चार्ली डीन (कप्तान), माया बाउचियर, ऐलिस कैपसी, किरा चथली, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, सोफिया डंकली, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, जोडी ग्रूवकॉक, फ्रेया केम्प, रयाना मैकडोनाल्ड-गे, चैरिस पावले, ग्रेस पॉट्स, मैडी विलिअर्स, इस्सी वोंग

इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैचमुकाबलातारीखसमयस्थान
पहला वनडेइंग्लैंड महिला vs आयरलैंड महिला1 सितंबर 2026शाम 5:30 बजेलीसेस्टर
दूसरा वनडेइंग्लैंड महिला vs आयरलैंड महिला3 सितंबर 2026शाम 5:30 बजेडर्बी
तीसरा वनडेइंग्लैंड महिला vs आयरलैंड महिला6 सितंबर 2026दोपहर 3:30 बजेवॉर्सेस्टर

यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरा इन खिलाड़ियों के साबित हो सकता है आखिरी, नहीं किया प्रदर्शन तो टेस्ट टीम से हो जाएगी हमेशा के लिए छुट्टी

Tagged:

Nat Sciver-Brunt england women cricket team Danni Wyatt Charlie Dean Ireland Women Cricket Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com