इंग्लैंड-आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने फाइनल कर लिए 2 बड़े नाम! 31 वर्षीय कप्तान तो 27 साल का उपकप्तान

Published - 05 May 2026, 04:46 PM | Updated - 06 May 2026, 01:01 PM

England-Ireland T20 Series

England-Ireland T20 Series: आईपीएल 2026 अब अपने चरम पर पहुंच गया है. लीग के आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसके बाद टीम इंडिया का नया सफर 6 जून से शुरू होगा. भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलेगी. इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है.

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, IPL 2026 के बीच ही बीसीसीआई ने इंग्लैंड-आयरलैंड T20I श्रृंखला (England-Ireland T20 Series) के लिए कप्तान और उपकप्तान फाइनल कर लिए हैं.

England-Ireland T20 Series के लिए कप्तान और उपकप्तान का ऐलान!

England Ireland T20 Series

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी जा सकती है. पिछले दो सालों में अय्यर ने खुद को बतौर लीडर साबित किया है.

आईपीएल 2026 में भी अय्यर के नेतृत्व में पंजाब का प्रदर्शन काबिले-तारीफ है. अब चर्चा है कि बोर्ड अय्यर को England-Ireland T20 Series को बतौर कप्तान स्क्वाड में शामिल कर सकता है.

वहीं, ईशान किशन को उपकप्तान बनाया जा सकता है. कई मीडिया रिपोर्ट्स है कि आईपीएल के बाद सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. लिहाजा, अय्यर के साथ ईशान को भी टीम इंडिया में नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनर

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ (England-Ireland T20 Series) संभावित स्क्वाड में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को बतौर ओपनर शामिल किया जाएगा. दोनों टी20 फॉर्मेट में आक्रामक और अनुभवी बल्लेबाज हैं जो टीम को मजबूत शुरूआत दिलाने में सक्षम हैं.

वहीं, ईशान किशन, रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर मिडिल ऑर्डर का हिस्सा होंगे. तीनों ही बीच के ओवर में तेजी से रन बटाेरने में माहिर हैं.

ऑलराउंडर के रूप में टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या की भूमिका अहम होगी. वह टीम से सबसे अनुभवी खिलाड़ी है. जो बल्ले के साथ गेंद से भी टीम की जीत में योगदान देते हैं.

गेंदबाजी में कुलदीप, सिराज और अर्शदीप

गेंदबाजी विभाग में युवा और दिग्गज खिलाड़ियों को सतुंलित मिश्रण देखने को मिल सकता है. स्कॉड में CSK के खिलाड़ी शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह को जगह मिल सकती है.

स्पिन अटैक की जिम्मेदारी अक्षर और चाइमैन के कंधों पर होगी. यह दोनों ही खिलाड़ी बीच के ओवरों में टीम के लिए किफायती बॉलिंग कर सकते हैं. तेज गेंदबाजी का जिम्मा अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज का होगा.


युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव, बिश्नोई, रिंकू, नीतीश कुमार रेड्डी को भी स्क्वाड में जगह मिल सकती है. यह युवा खिलाड़ी टीम में नया उत्साह और जोश लेकर आएंगे. खासकर वैभव सूर्यवंशी जिन्होंने आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से बता दिया है कि उम्र से बड़ा तजुर्बा होता है.

कुल मिलाकर, आगमी T20 श्रृंखला (England-Ireland T20 Series) के लिए यह संभावित स्क्वाड टीम इंडिया का भविष्य बताता है. आयरलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का यह संयोजन सबसे मजबूत कहा जा सकता है जो आने वाले वक्त में किसी भी टीम के खिलाफ जीत का माद्दा रखता है.

PBKS Playing 11: पंजाब की टीम में होगी 150 KMPH वाले घातक गेंदबाज की एंट्री, SRH के खिलाफ इन 2 बदलाव के साथ उतरेंगे कप्तान अय्यर

Tagged:

team india Ind vs Eng IND vs IRE England-Ireland T20 Series
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

सूर्यकुमार यादव

शुभमन गिल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com