IPL के बीच आई दुखद खबर, ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर का निधन, खेल जगत में पसरा मातम

Published - 17 May 2026, 11:01 AM | Updated - 17 May 2026, 11:43 AM

IPL 1

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) प्लेऑफ की रेस हर मुकाबले के साथ और भी रोमांचक होती जा रही है। सीजन के 60 मैच खेले जा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी टीम प्लेऑफ के लिए आधिकारिक रुप से क्वालिफ़ाई नहीं कर पाई है। जहां एक ओर आईपीएल (IPL 2026) के मंच पर खिलाड़ी अपने दमदार प्रर्दशन से दर्शकों का दिल जीता है तो वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी के निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

IPL के बीच फैंस के लिए आई बुरी खबर

IPL 2025 Trophy

भारत में आईपीएल का कारवां जोरों-शोरों से आगे बढ़ रहा है। 31 मई को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के लिए क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं। इस मैच का टिकट हासिल करने के लिए टीमें जमकर पसीना बहा रहे हैं। लेकिन इसी बीच क्रिकेट में मातम पसर गया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी का अचानक निधन हो गया है।

रविवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर विकेटकीपर बल्लेबाज जॉन मैकलीन के निधन की सूचना दी। कंगारू टीम के लिए 6 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने 16 मई को 80 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

इस IPL कप्तान के साथ ट्रेड हो सकते हैं Hardik Pandya, मुंबई इंडियंस से हटकर अब नई फ्रेंचाइजी का बनेंगे हिस्सा

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले 6 मैच

जॉन मैकलीन ने साल 1968 में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया। वह कंगारू टीम के लिए सिर्फ 4 टेस्ट और 2 वनडे मुकाबले खेल पाए थे, जिसमें उनके बल्ले से क्रमशः 79 रन और 11 रन निकले। वहीं, बात की जाए जॉन मैकलीन के घरेलू करियर की तो 108 फर्स्ट क्लास में वह 3888 रन बनाने में सफल रहे। जबकि 22 लिस्ट ए में उनके नाम 232 रन दर्ज हैं। बता दें कि उन्होंने 1979 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

अपने नाम दर्ज की कई उपलब्धियां

जॉन मैकलीन ने साल 1968-69 में एक फर्स्ट-क्लास सीजन में सबसे ज्यादा विकेटकीपिंग डिसमिसल्स का रिकॉर्ड दर्ज किया था। इस मामले में वह पूर्व ऑस्ट्रेलिया प्लेयर वैली ग्राउट को पछाड़ने में कामयाब रहे थे। इसके अलावा उन्हें क्वींसलैंड का कप्तान नियुक्त किया गया था।

1980 में, क्रिकेट में जॉन मैकलीन को उनके योगदान के लिए एमबीई (मेंबर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर) पुरस्कार मिला था। संन्यास लेने के बाद भी वह क्रिकेट से जुड़े रहे थे। खेल प्रशासन का हिस्सा रहने के अलावा उन्होंने अवसंरचना और योजना क्षेत्र में काम किया।

IPL 2026 points table: कोलकाता से हारकर Gujarat Titans पॉइंट्स टेबल में खिसकी नीचे, प्लेऑफ का सीन हुआ रोमांचक

Tagged:

australia cricket team Cricket Australia IPL 2026 John Maclean
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

जॉन मैकलीन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज थे.

80 साल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com