IPL 2026 points table: कोलकाता से हारकर Gujarat Titans पॉइंट्स टेबल में खिसकी नीचे, प्लेऑफ का सीन हुआ रोमांचक
Published - 17 May 2026, 02:16 AM | Updated - 17 May 2026, 02:26 AM
IPL 2026 का कारवां जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, प्लेऑफ की जंग बेहद दिलचस्प होती जा रही है। टूर्नामेंट के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों मिली 29 रनों की हार के बाद गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को अंक तालिका में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है।
इस हार के बाद गुजरात की टीम पहले स्थान से खिसककर अब दूसरे पायदान पर आ गई है। वहीं, इस नतीजे ने बाकी टीमों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे पूरी तरह खोल दिए हैं और समीकरण काफी रोमांचक हो चुके हैं।
Gujarat Titans को लगा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली करारी शिकस्त का सीधा असर गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की रैंकिंग पर पड़ा है। इस मुकाबले से पहले गुजरात की टीम शीर्ष पर मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन अब वह 13 मैचों में 8 जीत, 5 हार और 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है।
गुजरात का नेट रन रेट (NRR) भी गिरकर +0.400 हो गया है। इसका सीधा फायदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मिला है, जो 12 मैचों में 16 अंक और +1.053 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है।
प्लेऑफ की रेस हुई बेहद टाइट
पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बनी हुई है। वहीं, पंजाब किंग्स (PBKS) 12 मैचों में 13 अंक लेकर चौथे नंबर पर काबिज है।
राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) दोनों के पास 12-12 अंक हैं और वे पांचवें और छठे स्थान पर बनी हुई हैं। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ मिली इस धमाकेदार जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 11 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है, जिससे उसकी उम्मीदें भी तकनीकी रूप से जिंदा हैं।
KKR vs GT: फिन एलन की पारी की बदौलत कोलकाता ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराया
मुंबई इंडियंस और एलएसजी बाहर
इस रोमांचक अंक तालिका से यह भी साफ हो गया है कि कुछ टीमों का सफर अब समाप्त हो चुका है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) प्लेऑफ की दौड़ से आधिकारिक रूप से बाहर हो चुकी हैं।
दोनों ही टीमों के नाम के आगे एलिमीनेट लग चुका है, जिसका मतलब वे एलिमिनेट हो गई हैं। मुंबई और लखनऊ दोनों ने 12-12 मैच खेले हैं और सिर्फ 8 अंक हासिल कर पाए हैं। गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के लिए अब अपने आखिरी लीग मैच में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी हो गया है ताकि वे टॉप-2 में अपनी जगह सुरक्षित रख सकें।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर