RR Playing XI: पराग-बिश्नोई-बर्गर की एंट्री! तो ये 3 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, दिल्ली के खिलाफ राजस्थान की प्लेइंग-11
Published - 16 May 2026, 10:20 PM | Updated - 16 May 2026, 10:33 PM
आईपीएल 2026 में लगातार उतार-चढ़ाव देखने वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अब दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में अपनी प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव कर सकती है। टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी चेहरों को भी मौका दे सकती है।
रियान पराग, रवि बिश्नोई और नांद्रे बर्गर की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में तीन खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है। दिल्ली के खिलाफ यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए प्लेऑफ के नजरीया से बेहद अहम रहने वाला है।
रियान पराग की वापसी से मिडिल ऑर्डर होगा मजबूत

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए इस सीजन में सबसे बड़ी परेशानी मिडिल ऑर्डर की रही है। शुरुआती बल्लेबाज रन बना रहे हैं, लेकिन बीच के ओवरों में टीम लगातार विकेट गंवा रही है। ऐसे में रियान पराग की वापसी टीम को मजबूती दे सकती है।
पराग पिछले कुछ मुकाबलों में बाहर थे, लेकिन अगले मुकाबले में वापस जूड़ सकते हैं। वह तेजी से रन बनाने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं। दिल्ली के खिलाफ बड़े मैदान पर बतौर कप्तान उनका रोल काफी अहम हो सकता है।
अगर पराग टीम में आते हैं तो किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है। इस साल शिमरोन हिटमायर उम्मीद के मूताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
रवि बिश्नोई और नांद्रे बर्गर से गेंदबाजी होगी स्ट्रेंथ
दिल्ली की बल्लेबाजी लाइनअप को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अपनी गेंदबाजी यूनिट को और मजबूत करना चाहती है। इसी वजह से रवि बिश्नोई को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है।
बिश्नोई अपनी तेज स्पिन और विकेट लेने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। बीच के ओवरों में वह मैच का रुख बदल सकते हैं। दिल्ली के बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ कई बार संघर्ष करते नजर आए हैं और RR इसी कमजोरी का फायदा उठाना चाहेगी।
वहीं तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर की वापसी भी लगभग तय मानी जा रही है। बर्गर नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर हैं और डेथ ओवरों में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उनकी एंट्री से शुभम दूबे का पत्ता कट सकता है।
BAN vs PAK टेस्ट में लिटन दास का धमाका, शतक से पलटा मैच, पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
दिल्ली के खिलाफ Rajasthan Royals की संभावित प्लेइंग-11
दिल्ली के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) संतुलित टीम के साथ मैदान पर उतर सकती है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, शिमरोन हेटमायर, डोनावन फरेरा, रियान पराग, नांद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और रवि बिश्नोई। इसके अलावा, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ब्रिजेश शर्मा को भी टीम में हो सकते है।
दिल्ली के खिलाफ यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए करो या मरो जैसा हो सकता है। टीम अगर सही संयोजन के साथ उतरती है तो जीत हासिल कर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत कर सकती है।
Tagged:
RR vs DC IPL 2026 RAJASHTAN ROYALSऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर