BAN vs PAK टेस्ट में लिटन दास का धमाका, शतक से पलटा मैच, पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

Published - 16 May 2026, 07:50 PM | Updated - 16 May 2026, 07:58 PM

BAN Vs PAK

पाकिस्तान और बांग्लादेश (BAN vs PAK) के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज Litton Das ने शानदार बल्लेबाजी कर मैच का रुख बदल दिया। एक समय बांग्लादेश की टीम पूरी तरह दबाव में नजर आ रही थी, लेकिन लिटन दास ने अकेले दम पर टीम की वापसी कराई।

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने पाकिस्तान के गेंदबाज बेबस दिखाई दिए। BAN vs PAK मुकाबले के पहले दिन लिटन का बल्ला खूब चला और उन्होंने यादगार शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

शुरुआती झटकों से दबाव में आया बांग्लादेश

Litton Das

BAN vs PAK टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शुरुआत में उनका यह निर्णय बिल्कुल सही साबित हुआ। बांग्लादेश की टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए।

महमूदुल हसन जॉय बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि तंजीद हसन तमीम 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोमिनुल हक, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मुश्फिकुर रहीम भी बड़ी पारी नहीं खेल सके।

एक समय बांग्लादेश का स्कोर 116 रन पर 6 विकेट था और ऐसा लग रहा था कि पूरी टीम 200 रन से पहले सिमट जाएगी। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद ने शानदार गेंदबाजी की।

दोनों गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाया और बांग्लादेश के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। शानदार गेंदबाजी करते हुए मौहम्मद अब्बास ने तीन तो खुर्रम शहजाद ने चार विकेट लिए जबकि हसन अली ने दो विकेट प्राप्त किए।

इस दिन तो अब पक्का खेलेंगे MS Dhoni! पूरी तरह हुए फिट, जानें उनके वापसी मैच की डेट

BAN vs PAK में लिटन दास ने अकेले दम पर बदला मैच

जब टीम मुश्किल में थी तब लिटन दास ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने पहले निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी की और फिर धीरे-धीरे पाकिस्तान के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। लिटन ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 159 गेंदों में 126 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 2 छक्के निकले।

लिटन दास की बल्लेबाजी में आत्मविश्वास साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने खराब गेंदों को बाउंड्री के बाहर भेजा और स्पिनरों के खिलाफ भी खुलकर रन बनाए। खास बात यह रही कि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया।

टास्किन अहमद और शोरिफुल इस्लाम के साथ उनकी अहम साझेदारियों ने बांग्लादेश को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लिटन की इसी पारी की बदौलत बांग्लादेश पहली पारी में 278 रन बनाने में सफल रहा।

पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम का हुआ ऐलान, एक साथ 5 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू

पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत

BAN vs PAK टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे। अजान अवैस 13 रन और अब्दुल्ला फजल 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। हालांकि पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मैच अभी पूरी तरह खुला हुआ है।

बांग्लादेश के गेंदबाज दूसरे दिन नई गेंद से जल्दी विकेट निकालना चाहेंगे। वहीं पाकिस्तान की कोशिश होगी कि मजबूत साझेदारी करके पहली पारी में बढ़त हासिल की जाए। लेकिन फिलहाल पूरे मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा लिटन दास की शानदार पारी की हो रही है।

अगर लिटन दास यह शतक नहीं लगाते, तो बांग्लादेश की टीम बेहद कम स्कोर पर सिमट सकती थी। उनकी यह पारी BAN vs PAK टेस्ट के सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट के रूप में देखी जा रही है।

Tagged:

Litton Das ban vs pak
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

अंकित राजपूत और एस श्रीसंथ

सुरेश रैना
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com