KKR vs GT: हम इस जीत के लायक नहीं थे..... शुभमन गिल ने कोलकाता से हार के बाद कुछ यूं बयां किया दर्द
Published - 17 May 2026, 01:57 AM | Updated - 17 May 2026, 02:04 AM
IPL 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के हाथों मिली 29 रनों की करारी शिकस्त के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान Shubman Gill काफी निराश नजर आए। इस हाई-स्कोरिंग मैच में केकेआर ने पहले खेलते हुए 247 रनों का विशाल स्कोर बनाया था,
जिसके जवाब में गुजरात की टीम तमाम कोशिशों के बाद भी 218 रन ही बना सकी। मैच के बाद कप्तान गिल ने अपनी टीम की खराब फील्डिंग को इस हार की सबसे बड़ी वजह बताया और अपनी भड़ास निकाली।
खराब फील्डिंग पर भड़के कप्तान Shubman Gill

मैच गंवाने के बाद पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान शुभमन गिल (Shubman Gill) का दर्द साफ तौर पर छलक उठा। उन्होंने टीम की फील्डिंग पर उंगली उठाते हुए कहा कि पिच को देखते हुए 200 से 210 रन का स्कोर इस मैदान पर चुनौतीपूर्ण स्कोर था,
लेकिन हमने मैदान पर बेहद खराब प्रदर्शन किया। गिल ने सीधे शब्दों में स्वीकार किया कि उनकी टीम ने मैच के दौरान कई महत्वपूर्ण कैच छोड़े। कप्तान ने कहा, "हमने मैदान पर तीन बेहद आसान कैच टपकाए। अगर आप इस स्तर पर ऐसी गलतियां करेंगे, तो आप मैच जीतने के हकदार बिल्कुल नहीं हैं।
Mohsin Naqvi! एशिया कप ट्रॉफी चोर को मिला बड़ा न्योता
बल्लेबाजी को लेकर जताई संतुष्टि
भले ही गुजरात टाइटंस की टीम इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने में सफल नहीं हो सकी, लेकिन Shubman Gill ने अपनी टीम के बल्लेबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिच काफी अच्छी थी, हालांकि बीच-बीच में कुछ गेंदें रुककर आ रही थीं।
इसके बावजूद बल्लेबाजों ने शानदार जज्बा दिखाया और टीम को 218 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। खुद शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 57 और साई सुदर्शन ने 53 रन बनाए। गिल के मुताबिक, बल्लेबाजी विभाग में उन्हें कोई बड़ी चिंता नजर नहीं आती है।
क्वालिफायर से पहले मिला बड़ा सबक
गुजरात टाइटंस के कप्तान ने इस हार को एक सकारात्मक नजरिए से भी देखने की कोशिश की। शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा कि प्लेऑफ और क्वालिफायर जैसे नॉकआउट मुकाबलों से ठीक पहले इस तरह की गलती होना और उससे सबक मिलना एक तरह से अच्छा है। अब टीम के पास अपनी कमियों को सुधारने का मौका रहेगा।
उन्होंने आगे की रणनीति बताते हुए कहा कि अब टीम के खिलाड़ी दो दिन आराम करेंगे और अपनी थकान से उबरने की कोशिश करेंगे। इसके बाद टीम वापस अहमदाबाद के लिए रवाना होगी, जहां वे वहां की पिच और परिस्थितियों को देखकर अगले मैच के लिए अपनी नई योजना तैयार करेंगे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर