Mohsin Naqvi! एशिया कप ट्रॉफी चोर को मिला बड़ा न्योता

Published - 16 May 2026, 08:44 PM | Updated - 16 May 2026, 08:59 PM

Mohsin Naqvi

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बीच एक बार फिर क्रिकेट जगत में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी को अहमदाबाद में होने वाली ICC बोर्ड मीटिंग के लिए न्योता भेजा गया है।

यह बैठक 30 और 31 मई को आयोजित होगी। खास बात यह है कि इसी दौरान IPL 2026 का फाइनल भी अहमदाबाद में खेला जाना है। अब पूरे क्रिकेट जगत की नजर इस बात पर है कि क्या मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) भारत आएंगे या नहीं।

अहमदाबाद में होगी ICC की बड़ी बैठक

Mohsin Naqvi

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC की अहम बैठक 30-31 मई को अहमदाबाद में रखी गई है। इससे पहले 21 मई को ICC चीफ एग्जीक्यूटिव कमेटी की वर्चुअल मीटिंग भी होगी।

इस बोर्ड मीटिंग में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होने वाली है, जिसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चक्र और क्रिकेट गवर्नेंस से जुड़े फैसले शामिल हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) को इस मीटिंग में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण मिला है।

इतना ही नहीं, उन्हें IPL 2026 फाइनल देखने का निमंत्रण भी दिया गया है। मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) इस समय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन होने के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं।

पाकिस्तान की वर्ल्ड कप टीम का हुआ ऐलान, एक साथ 5 खिलाड़ियों को मिला डेब्यू

पाकिस्तान PM लेंगे अंतिम फैसला

पाकिस्तान मीडिया और कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के अनुसार मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) के भारत दौरे पर अंतिम फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ करेंगे। PCB के प्रवक्ता ने भी साफ किया है कि यह फैसला सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से लिया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को देखते हुए यह दौरा काफी संवेदनशील माना जा रहा है। पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के बीच केवल ICC और ACC टूर्नामेंट में ही मुकाबले हुए हैं। द्विपक्षीय सीरीज पूरी तरह बंद पड़ी है। ऐसे में मोहसिन नकवी का भारत आना क्रिकेट और राजनीति दोनों लिहाज से बड़ी खबर बन सकता है।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुरक्षा और राजनीतिक माहौल को देखते हुए मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) वर्चुअल तरीके से भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक PCB की ओर से अंतिम पुष्टि नहीं हुई है।

अफगानिस्तान ODI सीरीज में ऐसा भारत का बैटिंग क्रम, जानें ओपनिंग से लेकर नंबर-6 तक कौन करेगा बल्लेबाजी

एशिया कप ट्रॉफी विवाद से फिर चर्चा में Mohsin Naqvi

मोहसिन नकवी पहले भी एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष होने के कारण ट्रॉफी प्रेजेंटेशन को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर काफी आलोचना देखने को मिली थी।

अब ICC बोर्ड मीटिंग के लिए मिला यह न्योता एक नई बहस छेड़ चुका है। क्रिकेट फैंस भी यह जानना चाहते हैं कि क्या मोहसिन नकवी (Mohsin Naqvi) भारत आकर IPL फाइनल का हिस्सा बनेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह लंबे समय बाद भारत-पाक क्रिकेट रिश्तों में एक बड़ा संकेत माना जाएगा।

फिलहाल ICC, BCCI और PCB की नजर अगले हफ्ते होने वाले अंतिम फैसले पर टिकी हुई है। क्रिकेट जगत को अब शहबाज शरीफ के निर्णय का इंतजार रहेगा।

Tagged:

Mohsin Naqvi ICC MEETING
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

सुरेश रैना

जय शाह
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com