रोहित शर्मा के शतक ने बढ़ाई इस दिग्गज की मुश्किलें, किसी भी पल जा सकती है नौकरी

Published - 05 Aug 2026, 10:41 AM | Updated - 05 Aug 2026, 11:19 AM

Rohit Sharma 25

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंग्लैंड दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज के दौरान काफी ज्यादा चर्चा में रहे। रोहित के सुर्खियां बटोरने की वजह कार्डिफ वनडे में आउट होते ही उनके लॉर्ड्स में आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेलने की रिपोर्ट रही।

बताया गया कि भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के करियर का आखिरी हो सकता है, क्योंकि चयनकर्ताओं ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए उनके बजाय यशस्वी जायसवाल पर दांव लगाने का मन बना लिया है।

इंग्लैंड दौरे पर उठी Rohit Sharma के संन्यास की अफवाह

मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चयनकर्ताओं के फैसले से खुश नहीं हैं और उन्होंने BCCI के कुछ अधिकारियों से बात भी की और उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की अपनी इच्छा के बारे में भी बताया। हालांकि, इसके बावजूद दावा किया गया कि उन्हें भारत की अगली वनडे सीरीज में नहीं चुना जाएगा। इसी वजह से लॉर्ड्स वनडे के बाद, वो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

इस खबर के बाहर आते ही काफी ज्यादा हलचल मच गई और फिर BCCI के सचिव देवजीत सैकिया को खुद सफाई देनी पड़ी। इसके बाद, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लॉर्ड्स में 138 रनों की जबरदस्त शतकीय पारी खेलकर अपने उठ रहे सवालों को शांत किया।

रोहित शर्मा के शतक से अजीत अगरकर की जा सकती है कुर्सी

Rohit Sharma 26

इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज की पहली दो पारियों में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 37 रन ही बना पाए थे। वहीं, इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई इतने ही मैचों की वनडे सीरीज में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी आई थी। इसी वजह से अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने मन बना लिया था कि वर्ल्ड कप 2027 के लिए रोहित को नहीं चुना जाएगा और उन्हें इंग्लैंड दौरे के बाद टीम से ड्रॉप कर देंगे।

हालांकि, चयन समिति के फैसले से BCCI के कुछ अधिकारी खुश नहीं। वहीं, जब देवजीत सैकिया ने ये कहा कि रोहित तब तक खेलते रहेंगे, जब तक वो टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे। इसके बाद, रोहित ने शतक भी जड़ दिया। इन सब से ये साफ़ हो गया है कि शायद अजीत अगरकर और बीसीसीआई के बीच तालमेल सही नहीं है और इसी वजह से अगरकर की विदाई नजर आ रही है।

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के नतीजे पर अजीत अगरकर का कार्यकाल निर्भर

अजीत अगरकर ने कुछ समय पहले वर्ल्ड कप 2027 तक चीफ सेलेक्टर के पद पर बने रहने की इच्छा जाहिर की थी। माना जा रहा था कि शायद उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया जाए लेकिन जिस तरह से रोहित शर्मा को लेकर BCCI के साथ अलग रूख नजर आया, उसे देखते हुए लग रहा है कि बोर्ड अब अगरकर को शायद एक्सटेंशन न दे।

अगरकर का कार्यकाल जून में ही समाप्त हो गया था लेकिन उन्हें तीन महीने के लिए एक्सटेंशन दिया गया। हालांकि, अब BCCI के कुछ अधिकारी चाहते हैं कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को चीफ सेलेक्टर बनाया जाए, जो हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के साथ कार्यवाहक हेड कोच के रूप में गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत अगरकर के हालिया कई फैसले सवालों के घेरे में रहे लेकिन उनके कार्यकाल में दो टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में तीन आईसीसी ट्रॉफी आईं। इसी वजह से उन्हें तुरंत नहीं हटाया जाएगा लेकिन श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को हार मिलती है तो फिर उनकी कुर्सी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: IPL 2027 में खेल सकते हैं मोहम्मद आमिर, इस नियम के तहत BCCI को ऑक्‍शन में शामिल करना होगा नाम

Tagged:

team india Rohit Sharma Ajit Agarkar bcci
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com