IND vs ENG: पहले टी20आई मैच से रोहित शर्मा को दिया आराम, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Published - 12 Mar 2021, 02:07 PM

IND vs ENG: तीसरे T20I मैच में ये हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन, होंगे बड़े बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) और इंग्लैंड के बीच T20I सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आराम दिया गया और शिखर धवन और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी पारी का आगाज कर रही है।

Rohit Sharma को दिया गया आराम

Rohit Sharma

भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को इंग्लैंड के साथ खेली जा रही पांच मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मैच में आराम दिया गया है और शिखर धवन और केएल राहुल की जोड़ी पारी का आगाज करेगी।

जबकि कप्तान विराट कोहली ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतरेंगे। अब रोहित को आराम दिए जाने के फैसले पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है।

रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में ना देख फैंस निराश

Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com