Rohit Sharma ने अपने Birthday पर फैंस को दिया खास तोहफा, लॉन्च किया अपना ब्रांड
Published - 30 Apr 2026, 02:27 PM | Updated - 30 Apr 2026, 02:31 PM
Table of Contents
Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 30 अप्रैल 2026 को अपना 39वां जन्म दिन मना रहे हैं। रोहित को भारत के दिग्गज बल्लेबाज और सफल कप्तानों में गिना जाता है, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए बतौर कप्तान एक टी20 विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। रोहित न सिर्फ अपनी कप्तानी बल्कि शानदार बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं।
उन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक ठोके हैं तो एकदिवसीय इंटरनेशनल में सर्वाधिक 264 रन का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम ही दर्ज है। अब पूर्व कप्तान ने अपने बर्थडे वाले दिन अपने चाहने वालों को एक और खास तोहफा दिया है और अपना ब्रांड लॉन्च कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं क्या है रोहित का यह नया तोहफा।
Rohit Sharma ने लॉन्च किया अपना ब्रांड
View this post on Instagram
पूर्व भारतीय कप्तान ने अपने जन्मदिन वाले दिन एक नया ब्रांड लॉन्च किया है। इसकी जानकारी खुद रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके दी है। बता दें कि, रोहित ने एक नया हाइड्रेशन ड्रिंक ब्रांड को लॉन्च किया है और इसका नाम उन्होंने HYDRA0365 रखा है।
ये ब्रांड ‘एडवांस्ड हाइड्रेशन’ पर अधिक जोर देता है, जिसकी टैगलाइन है, ‘पानी ही काफी नहीं है’। रोहित ने इस ब्रांड के लिए पहले से ट्रू एलिमेंट्स पर काम कर रहे हेल्थ फूड लाइन ‘RS By True Elements’ के साथ कोलेबोरेशन किया है।
रोहित शर्मा ने शेयर की वीडियो
अपना नया ब्रांड लॉन्च करते समय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो के कैप्शन में लिखा कि
“मेरा हमेशा से मानना रहा है कि बेहतरीन प्रदर्शन की शुरुआत बुनियादी बातों से होती है। हाइड्रेशन एक अहम कारक है, लेकिन हममें से ज्यादातर लोग इसे ठीक से नहीं करते, क्योंकि सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है!
लगभग 75% लोग दिन शुरू होने से पहले ही डिहाइड्रेटेड हो जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मैंने hydRo365 बनाया है, जिसका मकसद इस बदलाव को लाना है ।”
रोहित ने निकाला परेशानी का हल
बता दें कि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक नया ब्रांड लॉन्च करके उन लागों की परेशानियों को हल कर दिया है, जिसपर बेहद कम लोग ध्यान दे रहे हैं। आज के समय में हाइड्रेशन रहना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है और इसी का हल पूर्व भारतीय कप्तान ने तो HYDRA0365 लॉन्च करके निकाल लिया है।
हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रशंसक जितना प्यार रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को करते हैं, उतना ही प्यार वह उनके नए ब्रांड HYDRA0365 को देते हैं या फिर नहीं।
मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा की पूरी कहानी, कैसे बने IPL के सबसे सफल कप्तान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर