Rohit Sharma Birthday Special: हिटमैन के 5 सुपरहिट रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं

Published - 30 Apr 2026, 01:18 PM | Updated - 30 Apr 2026, 01:25 PM

Rohit Sharma

Rohit Sharma : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ और शानदार कप्तानों में शुमार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। “हिटमैन” के नाम से मशहूर रोहित ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी, शांत नेतृत्व और बड़े मैचों में दमदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में एक अलग पहचान बनाई है।

लिमिटेड ओवर क्रिकेट में उनकी बल्लेबाज़ी का कोई सानी नहीं है, जहां उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं जिन्हें तोड़ना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए बेहद मुश्किल माना जाता है। उन्होंने बतौर कप्तान टीम इंडिया को 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी भी जिताई थीं।

अपने करियर में रोहित (Rohit Sharma) ने न सिर्फ टीम इंडिया को कई यादगार जीत दिलाई हैं, बल्कि व्यक्तिगत उपलब्धियों के मामले में भी इतिहास रच दिया है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर नज़र डालते हैं उनके उन 5 सुपरहिट रिकॉर्ड्स पर, जो उन्हें महान बल्लेबाज़ों की श्रेणी में खड़ा करते हैं।

Rohit Sharma के 5 सुपरहिट रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं

Rohit Sharma row: Uddhav Sena MP backs Indian cricket captain after Congress leader's fat-shaming remark

1. वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

वनडे क्रिकेट में जहां ज्यादातर टीमें 250 से 300 रन का स्कोर बनाने के लिए संघर्ष करती हैं, वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक ही पारी में 264 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। उन्होंने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले गए इस वनडे मैच में एक ऐतिहासिक दोहरा शतक जड़ा था।

रोहित ने इस मुकाबले में 173 गेंदों का सामना करते हुए 264 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसे क्रिकेट इतिहास की सबसे महान पारियों में गिना जाता है। उनकी इस पारी में 33 चौके और 9 छक्के शामिल थे। यह ऐसा रिकॉर्ड है जिसे भविष्य में तोड़ना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए बेहद मुश्किल माना जाता है।

2. वनडे इतिहास में सबसे ज़्यादा दोहरे शतक

वनडे क्रिकेट में एक दोहरा शतक लगाना ही बड़ी उपलब्धि माना जाता है, लेकिन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तीन दोहरे शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में 158 गेंदों पर 209 रन बनाए। इसके बाद 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स, कोलकाता में 264 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।

फिर 2017 में मोहाली के पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ बतौर कप्तान 153 गेंदों में 208 रन बनाकर तीसरा दोहरा शतक पूरा किया। तीन बार दोहरा शतक लगाकर रोहित ने यह साबित कर दिया कि यह रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए बेहद मुश्किल है।

3. वनडे विश्व कप में सर्वाधिक शतक

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने तीन वर्ल्ड कप क्रमशः 2015, 2019 और 2023 में कुल मिलाकर 7 शतक जड़े हैं, जो किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है।

रोहित ने इस मामले में महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने वर्ल्ड कप में 6 शतक लगाए थे। खासतौर पर 2019 वर्ल्ड कप में रोहित का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा, जहां उन्होंने 9 मैचों में 5 शतकों के साथ 648 रन बनाए।

इससे पहले कुमार संगकारा ने 2015 वर्ल्ड कप में 4 शतक लगाकर रिकॉर्ड बनाया था, जबकि क्विंटन डी कॉक इस आंकड़े की बराबरी तक ही पहुंच सके। रोहित शर्मा का यह रिकॉर्ड उनकी निरंतरता, बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन और दबाव में खेलने की क्षमता को दर्शाता है, जिसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए बेहद मुश्किल नजर आता है।

4. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सिर्फ शतक ही नहीं, बल्कि छक्कों के भी बेताज बादशाह हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 650 छक्के दर्ज हैं, जो किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा सबसे अधिक हैं। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल के 553 छक्कों को भी पीछे छोड़ दिया।

रोहित की बल्लेबाज़ी की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वह बड़ी आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा देते हैं। उनकी टाइमिंग, पावर और शॉट सिलेक्शन उन्हें “सिक्स मशीन” बनाते हैं। यही वजह है कि उनका यह रिकॉर्ड भी लंबे समय तक अटूट नजर आता है।

इन दोनों रिकॉर्ड्स से साफ है कि रोहित शर्मा सिर्फ रन बनाने वाले बल्लेबाज़ नहीं, बल्कि मैच का रुख पलटने वाले गेम-चेंजर हैं।

5. क्रिकेट के सभी फोर्मट्स तीन से ज़्यादा शतक

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का करियर तीनों फॉर्मेट में उनकी क्लास और निरंतरता की मिसाल है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में तीन या उससे ज़्यादा शतक बनाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज़ हैं।

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक, टी20 इंटरनेशनल में 5 शतक और वनडे में अब तक 33 शतक जड़े हैं, जो उनकी हर फॉर्मेट में पकड़ को दर्शाता है।

खास बात यह है कि रोहित टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट में अभी भी सक्रिय हैं। ऐसे में यह पूरी संभावना है कि उनके शतकों की संख्या आने वाले समय में और बढ़ सकती है।

रोहित की बल्लेबाज़ी की सबसे बड़ी ताकत उनकी टाइमिंग और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता है, जिसकी वजह से वह लंबे समय तक मैच पर नियंत्रण बनाए रखते हैं। यही कारण है कि उनके शतक सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि मैच जिताने वाली पारियां बन जाते हैं।

ये भी पढ़े : हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी के साथ की नाइंसाफी, प्लेइंग इलेवन में शामिल कर भी नहीं दिया बल्लेबाजी या गेंदबाजी का मौका

Tagged:

team india Rohit Sharma Rohit Sharma Birthday Special Rohit Sharma Records
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

282

रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com