हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी के साथ की नाइंसाफी, प्लेइंग इलेवन में शामिल कर भी नहीं दिया बल्लेबाजी या गेंदबाजी का मौका

Published - 30 Apr 2026, 11:48 AM | Updated - 30 Apr 2026, 11:55 AM

Hardik Pandya

Hardik Pandya : आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में हैदराबाद ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई ने रयान रिकेलटन के शतक की बदौलत 243/5 का बड़ा स्कोर बनाया।

जवाब में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तेज शुरुआत, साथ ही हेनरिक क्लासेन और सलिल अरोड़ा की बेहतरीन फिनिशिंग की बदौलत हैदराबाद ने यह लक्ष्य 8 गेंद पहले हासिल कर लिया।

इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने एक खिलाड़ी को प्लेइंग XI में शामिल तो किया, लेकिन उसे न बल्लेबाज़ी का मौका दिया और न ही गेंदबाज़ी का जिसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। आखिर कौन है वो खिलाड़ी? आइए जानते हैं।

Hardik Pandya के फैसले पर सवाल, खिलाड़ी को नहीं मिला मौका

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच खेले गए हाई-स्कोरिंग मुकाबले में एक तरफ जहां बल्लेबाज़ों का जलवा देखने को मिला, वहीं दूसरी तरफ टीम मैनेजमेंट के एक फैसले ने सवाल खड़े कर दिए।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने इस मैच में शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग XI में तो शामिल किया, लेकिन उन्हें न तो बल्लेबाज़ी का मौका मिला और न ही गेंदबाज़ी करने का। पूरे मैच में शार्दुल ठाकुर मैदान पर सिर्फ फील्डिंग करते ही नज़र आए।

ऐसे हाई-स्कोरिंग मुकाबले में, जहां गेंदबाज़ों के लिए रन रोकना मुश्किल हो रहा था, शार्दुल जैसे अनुभवी खिलाड़ी का इस्तेमाल न करना टीम के फैसलों पर सवाल खड़े करता है। फैंस का मानना है कि अगर उन्हें गेंदबाजी का मौका मिलता, तो मैच का रुख कुछ हद तक बदल सकता था।

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल हुए शार्दुल ठाकुर

इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया गया था। जब मुंबई इंडियंस गेंदबाजी करने उतरी, तब कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने उन्हें सब्स्टीट्यूट के तौर पर रॉबिन मिंज की जगह टीम में उतारा।

हालांकि हैरानी की बात यह रही कि कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने शार्दुल ठाकुर को पूरे मैच में एक भी ओवर गेंदबाज़ी करने का मौका नहीं दिया गया। इस दौरान मुंबई के लगभग सभी गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई हुई और सनराइज़र्स हैदराबाद ने 244 पहाड़ जैसे लक्ष्य को 8 गेंद पहले ही हासिल कर लिया।

ऐसे में सवाल उठना लाज़िमी है कि जब इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में एक अनुभवी ऑलराउंडर को शामिल किया गया, तो फिर उनका इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया।

आईपीएल 2026: मुंबई इंडियंस की छठी हार के बाद प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल

आईपीएल 2026 में सनराइज़र्स हैदराबाद से हार के बाद मुंबई इंडियंस की स्थिति काफी खराब हो गई है। टीम को इस सीजन में अब तक 8 मैचों में 6वीं हार का सामना करना पड़ा है, जबकि सिर्फ 2 मैचों में जीत मिली है।

मुंबई इंडियंस के खाते में फिलहाल 4 अंक हैं और उनका नेट रन रेट -0.784 है, जिसके चलते टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर खिसक गई है।

अब मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह बेहद मुश्किल हो गई है। टीम को न सिर्फ अपने बचे हुए सभी मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे, बल्कि साथ ही अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

ये भी पढ़े : अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए कमजोर नहीं मजबूत टीम ही उतार रहा BCCI, कोहली, रोहित, गिल, केएल....

Tagged:

MI vs SRH hardik pandya Mumbai Indians Shardul Thakur cricket news
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

9वें

5 बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com