ISL vs HYK Today Match Prediction, Eliminator 2: जानें पिच रिपोर्ट, स्कोर प्रेडिक्शन और किस टीम का पलड़ा भारी?

Published - 30 Apr 2026, 04:13 PM | Updated - 30 Apr 2026, 04:15 PM

ISL vs HYK Today Match Prediction
ISL vs HYK PSL 2026

ISL vs HYK Today Match Prediction: इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समैन के बीच टूर्नामेंट का दूसरा एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस्लामाबाद को पहले क्वालीफायर मुकाबले में पेशावर के खिलाफ 70 रन से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ टूर्नामेंट के शुरुआत में खराब प्रदर्शन करने वाली हैदराबाद किंग्समैन ने शानदार वापसी करते हुए न केवल शीर्ष-4 में अपनी जगह बनाई बल्कि पहले एलिमिनेटर मुकाबले में मुल्तान सुल्तान्स को 8 विकेट से हराया है।

इस मैच में हैदराबाद किंग्समैन की तरफ से माज़ सदाकत ने 64* रन की पारी खेली जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया तथा उस्मान खान और आकिफ जावेद ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ISL vs HYK Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (ISL vs HYK Match Details):

मैचइस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समैन
स्टेडियमगद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
मैच की तारीख1 मई 2027 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगtapmad

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ISL vs HYK Head-to-Head):

  • मैच: 2

  • इस्लामाबाद यूनाइटेड ने जीते: 1

  • हैदराबाद किंग्समैन ने जीते: 1

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (ISL vs HYK Recent Form):

इस्लामाबाद यूनाइटेड: L, W, W, L, W

हैदराबाद किंग्समैन: W, W, L, W, W

हैदराबाद किंग्समैन टीम की हालिया फॉर्म इस्लामाबाद यूनाइटेड से बेहतर है।

पिच रिपोर्ट (ISL vs HYK Pitch Report- गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर)

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। इस मैदान पर पिछले मैच में अच्छा स्कोर देखने को मिला है। यहां PSL टूर्नामेंट के 73 मैच खेले गए हैं जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 45%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत55%
औसत स्कोर 179
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल

ISL vs HYK Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर हैदराबाद किंग्समैन पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 185–195

  • मैच परिणाम: हैदराबाद किंग्समैन की जीत की संभावना

ISL vs HYK Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर इस्लामाबाद यूनाइटेड पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 165–175

  • मैच परिणाम: हैदराबाद किंग्समैन की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (ISL vs HYK Playing XI Today):

इस्लामाबाद यूनाइटेड प्लेइंग-XI:

डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, मोहसिन रियाज़, शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, फहीम अशरफ, क्रिस ग्रीन, इमाद वसीम, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्ज़ा

हैदराबाद किंग्समैन प्लेइंग-XI:

माज़ सदाकत, सैम अयूब, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), कुसल परेरा, ग्लेन मैक्सवेल, हसन खान, इरफान खान, हुनैन शाह, मोहम्मद अली, आकिफ जावेद

टॉप बल्लेबाज (ISL vs HYK Top Scorer Prediction):

  • माज़ सदाकत ने पिछले मैच में 33 गेंद में 64* रन की पारी खेलकर मैच जिताया है। यह अभी तक 249 रन बना चुके हैं इस मैच में भी अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

  • समीर मिन्हास इस्लामाबाद टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 44 रन बनाए हैं। अभी तक 343 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे।

टॉप गेंदबाज (ISL vs HYK Top Bowler Prediction):

  • मोहम्मद अली हैदराबाद किंग्समैन के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इन्होंने 15 विकेट लिए हैं इस दौरान इनकी इकोनॉमी रेट भी 7.8 की रही है। इस मैच में भी विकेट चटका सकते हैं।

  • शादाब खान ने पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। इन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से सर्वाधिक 17 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट लेने की पूरी संभावना है।

ISL vs HYK Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

हैदराबाद किंग्समैन ने टूर्नामेंट में काफी अच्छी वापसी की है और पिछले 5 में से 4 मैच जीते हैं। पिछले एलिमिनेटर मुकाबले में मुल्तान सुल्तान्स को 8 विकेट से हारने के बाद टीम का मनोबल भी काफी ऊपर है। इसलिए इस मैच में हैदराबाद किंग्समैन थोड़ा आगे है।

इस्लामाबाद यूनाइटेड के जीतने की संभावना: 40%

हैदराबाद किंग्समैन के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: RR vs DC Today Match Prediction, Match 43- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

PSL 2026: इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समैन स्क्वाड:

इस्लामाबाद यूनाइटेड: दीपेंद्र सिंह ऐरी, डेवॉन कॉनवे, एंड्रीज गौस, हैदर अली, समीर मिन्हास, मार्क चैपमैन, फहीम अशरफ, इमाद वसीम, शादाब खान, रिचर्ड ग्लीसन, शमर जोसेफ, मोहम्मद हसनैन, मेहरान मुमताज, सलमान इरशाद, समीन गुल, हमजा सज्जाद, क्रिस ग्रीन, मोहसिन रियाज, सलमान मिर्जा, निसार अहमद, मोहम्मद फैक

हैदराबाद किंग्समैन: हम्माद आज़म, इरफ़ान खान, मार्नस लाबुशेन, कुसल परेरा, शरजील खान, सैयद साद अली, शायन जहाँगीर, उस्मान खान, माज़ सदाकत, सैम अयूब, आकिफ़ जावेद, आसिफ महमूद, हसन खान, हुनैन शाह, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अली, रिज़वान महमूद, तैयब आरिफ़, महेश थीक्शाना, अहमद हुसैन, ग्लेन मैक्सवेल

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Islamabad United Hyderabad Kingsmen ISL vs HYK Today Match Prediction PSL 2026: ISL vs HYK
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com