RR vs DC Today Match Prediction, Match 43- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी

Published - 30 Apr 2026, 02:32 PM | Updated - 30 Apr 2026, 02:34 PM

RR vs DC Today Match Prediction
RR vs DC IPL 2026

RR vs DC Today Match Prediction: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में छठी जीत दर्ज की है और वह 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। इस मैच में डोनोवन फरेरा और यशस्वी जायसवाल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स (DC) को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है।

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन पर ही सिमट गई। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक 3 मैच जीते हैं और वह 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। शीर्ष-4 में अपनी जगह बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में वापसी करनी होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और RR vs DC Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (RR vs DC Match Details):

मैचराजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
स्टेडियमसवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
मैच की तारीख1 मई 2026 (07:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (RR vs DC Head-to-Head):

  • मैच: 10

  • राजस्थान रॉयल्स ने जीते: 4

  • दिल्ली कैपिटल्स ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (RR vs DC Recent Form):

राजस्थान रॉयल्स: W, L, W, L, L

दिल्ली कैपिटल्स: L, L, L, W, L

राजस्थान रॉयल्स की हालिया फॉर्म अच्छी है।

पिच रिपोर्ट (RR vs DC Pitch Report- सवाई मानसिंह स्टेडियम)

सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस IPL सीजन यहां पर अभी तक 1 मैच खेला गया जिसमें हैदराबाद ने राजस्थान के 228 रन के लक्ष्य को 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया था। यहां 65 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 35%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत65%
पहली पारी का औसत स्कोर 166
दूसरी पारी का औसत स्कोर153
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (66%)

RR vs DC Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 175–185

  • मैच परिणाम: राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना


RR vs DC Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 200–210

  • मैच परिणाम: राजस्थान रॉयल्स की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (RR vs DC Playing XI Today):

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-XI:

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-XI:

साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन

टॉप बल्लेबाज (RR vs DC Top Scorer Prediction)

  • वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के तरफ से अच्छी फार्म में है। पिछले मैच में 16 गेंदों में 43 रन बनाए हैं। यह अभी तक 400 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी तेज शुरुआत दिला सकते हैं।

  • केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 8 पारियों में 358 रन बनाए हैं, जिसमें 152 रन की शानदार पारी भी शामिल है। इस मैच में भी प्रमुख बल्लेबाज रहेंगे।

टॉप गेंदबाज (RR vs DC Top Bowler Prediction)

  • जोफ्रा आर्चर राजस्थान रॉयल्स के तरफ से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इन्होंने अभी तक 8.27 की इकोनॉमी रेट से 14 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी पावर प्ले और डेथ ओवर्स में विकेट लेने की उम्मीद है।

  • कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख स्पिनर हैं। यह अभी तक 7 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी मिडिल ओवर्स में विकेट चटका सकते हैं।

RR vs DC Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?

दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अच्छा रहा है। हालांकि हालिया फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स इस मैच में आगे नज़र आ रही है। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज फॉर्म में है और जोफ्रा आर्चर और रवींद्र जडेजा अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

राजस्थान रॉयल्स के जीतने की संभावना: 60%

दिल्ली कैपिटल्स के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma Birthday Special: हिटमैन के 5 सुपरहिट रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स स्क्वाड:

राजस्थान रॉयल्स: शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, रवि सिंह, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, विग्नेश पुथुर, बृजेश शर्मा

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, अजय जादव मंडल, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन, टी नटराजन, माधव तिवारी, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

RR vs DC Rajasthan Royals vs Delhi Capitals RR vs DC Today Match Prediction RR vs DC Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com