रियान पराग ही नहीं, बल्कि RCB का ये खिलाड़ी भी हो चुका है ई-सिगरेट पीते हुए कैमरे में कैद, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Published - 30 Apr 2026, 12:27 PM | Updated - 30 Apr 2026, 01:07 PM

Riyan Parag

Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स के युवा कप्तान रियान पराग का ई-सिगरेट का सेवन करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान पराग ड्रेसिंग रूम में बैठकर वेपिंग का इस्तेमाल कर रहे थे।

जब रियान (Riyan Parag) वेपिंग का यूज कर रहे थे उसी वक्त कैमरा उनपर जाता है और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लग जाती है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि ड्रेसिंग रूम में प्रतिबंधित चीजों का उपयोग करने पर बीसीसीआई और आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल उनको कठोर सजा दे सकता है। लेकिन रियान (Riyan Parag) एकमात्र खिलाड़ी नहीं हैं, जो कि ड्रेसिंग रूम में वेपिंग का इस्तेमाल करते पकड़े गए हैं। बल्कि उनसे पहले RCB का खिलाड़ी भी वेपिंग का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जा चुका है।

Riyan Parag से पहले RCB का एक्स खिलाड़ी कर चुका है वेपिंग का यूज

रियान पराग (Riyan Parag) से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच भी ड्रेसिंग रूम में वेपिंग का इस्तेमाल करते पकड़े जा चुके हैं। 17 अक्टूबर 2020 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया था।

इस मैच में आरोन 11 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो जाते हैं, जिसके बाद वह ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट से धुआं उड़ाते नजर आते हैं। यह वीडियो उस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। हालांकि, इस वीडियो के बाहर आने के बाद फिंच पर बीसीसीआई और आईपीएल की ओर से क्या एक्शन लिया गया, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

एबी डिविलियर्स भी कर चुके हैं सेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एबी डिविलियर्स भी ई-सिगरेट का इस्तेमाल करने से नहीं बच पाए हैं। हालांकि, उन्होंने वेपिंग के साथ में नहीं बल्कि, साउथ अफ्रीका टी20 में देखा गया था।

एबी डिविलियर्स एसए20 मैच के दौरान वीआईपीएल स्टैंड्स में बैठे थे कि तभी कैमरा उनके ऊपर जाता है। इस दौरान एबी वेपिंग करते हुए देखे गए थे। जब टीवी पर उन्होंने खुद को देखा तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गई थीं। जबकि इस वीडियो के बाहर आने के बाद एबी को काफी आलोचनाओं का सामान करना पड़ा था।

DC Playing XI: पिछले मैच की शर्मनाक हार के बाद प्लेइंग इलेवन में बदलाव करेंगे अक्षर पटेल, इन खिलाड़ियों को बाहर करने के लिए तैयार

क्या होती है ई-सिगरेट और कितने गंभीर हो सकते हैं नुकसान?

Riyan Parag

रियान पराग की वीडियो बाहर आने के बाद प्रशंसक यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर ई-सिगरेट होती क्या है और यह किसी व्यक्ति के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है।

बता दें कि, ई-सिगरेट (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट) एक बैटरी से चलने वाला उपकरण है, जो निकोटीन युक्त लिक्विड को गर्म करके धुएं जैसी भाप (एरोसोल) बनाता है, जिसे उपयोगकर्ता सांस के जरिए अंदर लेते हैं।

यह पारंपरिक तंबाकू सिगरेट का एक आधुनिक विकल्प माना जाता है। इसका सेवन करने वाले शख्स गंभीर नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे फेफड़ों की गंभीर क्षति , पॉपकॉर्न लंग, निकोटीन की तीव्र लत, हृदय रोग, अस्थमा और मस्तिष्क विकास में बाधा शामिल हैं।

यह सुरक्षित नहीं है और कैंसर पैदा करने वाले रसायनों के कारण सांस की स्थायी बीमारियों का कारण बन सकती है।

RR Playing XI: दिल्ली के खिलाफ कप्तान रियान पराग का कट सकता है पत्ता, कुछ ऐसी राजस्थान की अंतिम-11

Tagged:

Riyan Parag rajasthan royals IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

4,5 मैचों का
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com