GT vs RCB: अहमदाबाद में आया गुजरात का तूफान, जीत के साथ ही रचा नया इतिहास, जानें प्वाइंट्स टेबल का हाल

Published - 01 May 2026, 12:53 AM | Updated - 01 May 2026, 01:06 AM

GT Vs RCB

GT vs RCB: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत हुई। इस GT vs RCB मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम मात्र 155 रनों पर ढेर हो गई।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही गुजरात ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, वहीं इस हार के बावजूद आरसीबी दूसरे स्थान पर बरकरार है।

GT vs RCB के बाद प्वाइंट्स टेबल में कोई बड़ा बदलाव नहीं

IPL 2026 POINTS TABLE

42वें मुकाबले में आरसीबी को हराने के बाद गुजरात टाइटंस ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस जीत के बाद गुजरात पांचवें स्थान पर ही रहेगी, लेकिन उसके दो अंक बढ़कर अब 10 हो गए हैं।

इस हार के बाद आरसीबी भी टेबल में दूसरे स्थान पर ही बरकरार है, हालांकि उसके नेट रन रेट में थोड़ी कमी आएगी, पर इससे स्थिति पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। तालिका में पहले स्थान पर पंजाब किंग्स का कब्जा बरकरार है, वहीं तीसरे पर सनराइजर्स हैदराबाद और चौथे पर राजस्थान रॉयल्स मौजूद हैं।

पांचवें स्थान पर गुजरात टाइटंस है, जबकि छठे पर चेन्नई सुपर किंग्स और सातवें पर दिल्ली कैपिटल्स काबिज हैं। आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर क्रमशः केकेआर, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स मौजूद हैं।

GT vs RCB: आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को दिया 156 रनों का टारगेट; राशिद खान के आगे सरेंडर हुई बेंगलुरु

गुजरात टाइटंस के नाम दर्ज हुआ यह बड़ा रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस ने इस सीजन वापसी में थोड़ी देर जरूर की है, लेकिन टीम ने स्कोर चेज करते हुए अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। गुजरात ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अब तक सबसे ज्यादा गेंदें शेष रहते मैच जीतने का कीर्तिमान बनाया है।

इससे पहले 2023 में टीम ने 37 गेंदें शेष रहते राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी, वहीं आज आरसीबी के खिलाफ 25 गेंदें बाकी रहते मैच अपने नाम कर लिया।

गुजरात के नाम अब तक दूसरी पारी में रन चेज करते हुए 39 मैचों में से 26 जीत दर्ज हैं, जबकि 13 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान टीम का जीत प्रतिशत 66.67 का रहा है।

GT vs RCB: गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराया, शुभमन गिल की आतिशी पारी

गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में जीता मैच

आईपीएल 2026 के 42वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आरसीबी को आसानी से शिकस्त दी और चार ओवर शेष रहते मैच जीत लिया। GT vs RCB के इस रोमांचक मुकाबले में पहले गेंदबाजी से आरसीबी को मात देने के बाद, कप्तान शुभमन गिल ने दूसरी पारी में खौफनाक प्रदर्शन किया।

शुभमन गिल का बल्ला काफी दिनों बाद चला; उन्होंने मात्र 18 गेंदों में 43 रन बना डाले। उनके बाद जोस बटलर की 39 रनों की तेजतर्रार पारी ने मैच का समीकरण पूरी तरह गुजरात के पाले में कर दिया।

आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर के स्पेल में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि जोश हेजलवुड 54 रन लुटाकर काफी महंगे साबित हुए। इनके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने भी दो विकेट लिए।

Tagged:

GT vs RCB IPL 2026 Points table update GT VS RCB STATS
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंग्लैंड

पैट कमिंस
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com