अभिषेक शर्मा का मुरीद हुआ यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, तारीफों के बाँधे पुल, कहा: "मैंने उनके जैसा बल्लेबाज नहीं देखा..."

Published - 30 Apr 2026, 04:15 PM | Updated - 30 Apr 2026, 04:18 PM

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ हैदराबाद ने आईपीएल में अपनी 100वीं जीत दर्ज की।

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने मुंबई के खिलाफ तेज और उपयोगी पारी खेली, जिसके बाद एक ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी उनके कायल हो गए। अभिषेक की तारीफ में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर फैंस के दिल खुश हो जाएंगे।

हेड ने Abhishek Sharma की तारीफ में कही यह बात

Abhishek And Head

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) और ट्रेविस हेड की खतरनाक पार्टनरशिप देखने को मिली, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपने बैटिंग पार्टनर की जमकर तारीफ की।

हेड ने कहा कि मुझे पता है कि जब स्पिन आएगी, मैं स्ट्राइक उन्हें दे दूँगा। मैंने उनसे बेहतर स्पिन खेलने वाला बल्लेबाज नहीं देखा है। उनके अंदर स्पिनर्स के खिलाफ बेहतरीन शॉट खेलने की क्षमता है, इसलिए मैं स्पिन के दौरान स्ट्राइक रोटेट कर लेता हूँ।

उन्होंने आगे कहा, "मुझे पता था कि इस मैच में भी पावरप्ले में विरोधी टीम हमारे खिलाफ स्पिन गेंदबाज लाएगी या फिर धीमी गति वाले गेंदबाजों का उपयोग करेगी। इसी वजह से हम उन्हें स्ट्राइक देते हैं और उन्हें अपना काम करते देखना अच्छा लगता है।"

ट्रेविस हेड ने बताया कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) विरोधी टीम को काफी दबाव में ला देते हैं। उनके साथ बहुत अच्छी पार्टनरशिप हुई, जबकि मैदान पर हम दोनों के बीच ज्यादा बात भी नहीं होती।

MI vs SRH: हैदराबाद के गैंगस्टर्स ने मुंबई के दबंगों को दबोचा, सनराइजर्स 6 विकेट से जीता मैच

हैदराबाद ने मुंबई को 244 रन बनाने पर भी हराया

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम आज साफ़ इरादों के साथ मैदान पर उतरी थी। ओपनिंग करने आए विल जैक्स ने शानदार 46 रन बनाए, वहीं रयान रिकल्टन के शतक ने टीम को विशाल स्कोर तक पहुँचाया।

हालांकि, मैच की दूसरी पारी में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया। हैदराबाद के ट्रेविस हेड ने 76 रन कूटे और अभिषेक शर्मा ने 45 रन ठोक डाले। इन दोनों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने तहलका मचाते हुए 65 रन बनाए और जीत छीन ली।

MI vs SRH की इस जंग में मुंबई की ओर से सिर्फ गजनफर ही सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने दो विकेट लिए। अंत में सलिल अरोड़ा ने छक्का मारकर जीत पर मुहर लगा दी।

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने जीता शोएब अख्तर का दिल, कहा: "मैंने उसके जैसा खिलाड़ी कहीं नहीं देखा...."

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की आँधी में उड़ी MI

कल की पारी पर अगर नजर डाली जाए, तो अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसने मुंबई के गेंदबाजों की पोल खोल दी। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज विकेट निकालने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

इस मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 24 गेंदों में 187 के स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए, जबकि ट्रेविस हेड ने अपनी बल्लेबाजी से तूफान ला दिया। उन्होंने 30 गेंदों में 253 के स्ट्राइक रेट से 8 छक्के और चार चौके लगाए।

हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने शानदार स्पेल डाला। जहाँ मुंबई के बल्लेबाजों ने अन्य गेंदबाजों को 12 की इकोनॉमी से धोया, वहीं मलिंगा ने MI vs SRH मैच की पहली पारी में 4 ओवर में मात्र 29 रन दिए और एक विकेट भी झटका।

Tagged:

abhishek sharma MI vs SRH IPL 2026 Travis Head on Abhishek Sharma
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंडियन प्रीमीयर लीग

आरसीबी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com