MI vs SRH: हैदराबाद के गैंगस्टर्स ने मुंबई के दबंगों को दबोचा, सनराइजर्स 6 विकेट से जीता मैच

Published - 29 Apr 2026, 11:45 PM | Updated - 29 Apr 2026, 11:59 PM

MI VS SRH

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए IPL 2026 के 41वें मैच में एमआई के बल्लेबाजों का बल्ला जमकर बोला, लेकिन हैदराबाद भी पीछे नहीं रही।

MI vs SRH मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। हैदराबाद को जीत के लिए 244 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे उन्होंने 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

MI vs SRH में हैदराबाद ने आसानी से बनाए 244 रन

MI VS SRH

पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम आज साफ़ इरादों के साथ मैदान पर उतरी थी। ओपनिंग करने आए विल जैक्स ने शानदार 46 रन बनाए, वहीं रयान रिकल्टन के शतक ने टीम को विशाल स्कोर तक पहुँचाया।

हालांकि, मैच की दूसरी पारी में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया।हैदराबाद के ट्रेविस हेड ने 76 रन कूटे और अभिषेक शर्मा ने 45 रन ठोक डाले। इन दोनों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने तहलका मचाते हुए 65 रन बनाए और जीत छीन ले गए।

MI vs SRH की इस जंग में मुंबई की ओर से सिर्फ गजनफर ही सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने दो विकेट लिए। अंत में सलिल अरोड़ा ने छक्का मारकर जीत पर मुहर लगा दी।

Riyan Parag के ई-सिगरेट कांड पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी! कहा 'हम उसे अब....'

Ryan Rickelton का मुंबई के लिए सबसे तेज़ शतक

मुंबई इंडियंस अपने 8वें मुकाबले में रोहित शर्मा के बगैर 200+ स्कोर बनाने में कामयाब रही। रयान रिकल्टन (Ryan Rickelton) ने 223 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 55 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 10 चौके लगाए।

रिकल्टन की इस पारी की बदौलत मुंबई का स्कोर 243 तक पहुँचा और वह मुंबई इंडियंस के लिए व्यक्तिगत रूप से सबसे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन गए। MI vs SRH मुकाबले में उनकी यह पारी ऐतिहासिक रही, जिसने सनथ जयसूर्या के 2008 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

IPL 2026: Rajasthan Royals की जीत से प्वाइंट्स टेबल में आया 'भूकंप', पंजाब की हार ने इस दिग्गज टीम की बढ़ाई टेंशन!

ईशान मलिंगा की किफायती गेंदबाजी

हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंगा ने शानदार स्पेल डाला। जहाँ मुंबई के बल्लेबाजों ने अन्य गेंदबाजों को 12 की इकोनॉमी से धोया, वहीं मलिंगा ने MI vs SRH मैच की पहली पारी में 4 ओवर में मात्र 29 रन दिए और एक विकेट भी झटका।

मलिंगा के अलावा हर्ष दुबे और प्रफुल्ल हिंगे काफी महंगे साबित हुए। इस हार के साथ मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह कठिन हो गई है, जबकि MI vs SRH मैच में मिली इस बड़ी जीत ने हैदराबाद के आत्मविश्वास को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है।

Tagged:

MI vs SRH Travis Head Ryan Rickelton eshan malinga IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

10 बार 2026 में 41वें मैच तक

इंग्लैंड को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com