मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा की पूरी कहानी, कैसे बने IPL के सबसे सफल कप्तान

Published - 30 Apr 2026, 01:25 PM | Updated - 30 Apr 2026, 01:29 PM

Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा आज (30 अप्रैल) अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को बंसोड़, नागपुर, महाराष्ट्र में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। बचपन में रोहित शर्मा का परिवार आर्थिक रूप से सशक्त नहीं था, जिसके कारण उनको छोटी उम्र में नागपुर छोड़कर अपने दादा-दादी के पास मुंबई आना पड़ा।

यहां से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम इंडिया का सफर तय किया और मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाकर आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बना दिया। चलिए आपको बताते हैं कैसे रोहित शर्मा एक खिलाड़ी से आईपीएल के सबसे सफल कप्तान बन गए।

डेक्कन चार्जर्स से शुरू हुआ था Rohit Sharma का करियर

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के लिए की थी। डेक्कन ने रोहित शर्मा के लिए अनुमानित 4.8 करोड़ रुपये खर्च किए थे और उनका प्रदर्शन डेक्कन के लिए काफी शानदार रहा था। न सिर्फ बल्ले से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रन बना रहे थे, बल्कि अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को पवेलियन की राह भी दिखा रहे थे।

डेक्कन के लिए साल 2008 में रोहित ने 404 रन, 2009 में 362 और साल 2010 में 404 रन बनाए थे। बता दें कि, डेक्कन चार्जर्स ने साल 2009 में आईपीएल का खिताब भी जीता था। उस सीजन रोहित ने बल्ले से 362 रन बनाने के अलावा गेंद से 11 विकेट भी चटकाए थे।

2011 में मुंबई में हुए शामिल

साल 2010 में डेक्कन चार्जर्स के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद साल 2011 में मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था, जहां रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस ने 2 मिलियन डॉलर में खरीदा था। रोहित ने एमआई के लिए पहला मैच 10 अप्रैल 2011 को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने नाबाद 27 रन बनाए थे और मुंबई को जीत दिलाकर वापस लौटे थे।

इस सीजन रोहित ने एमआई के लिए 14 पारियों में 372 रन बनाए थे। इस सीजन मुंबई प्लेऑफ तक पहुंची थी। लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। 2012 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 16 पारियों में एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 433 रन बनाए और अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया, लेकिन इस बार भी उनकी टीम खिताब नहीं जीत सकी।

2013 में रोहित को मिली कप्तानी

साल 2013 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी शुरुआती 6 मैचों में रिकी पोंटिंग ने की थी, जिसमें तीन मैच उन्होंने जीते थे तो तीन में ब्लू आर्मी को हार का सामना करना पड़ा था। टीम और व्यक्तिगत खराब प्रदर्शन के बाद पोंटिंग ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान बनाने का आग्रह किया और उसी सीजन टीम के प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार देखने को मिला।

रोहित के कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस ने लीग चरण में दूसरे स्थान पर रही और फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब पर कब्जा किया। यह मुंबई इंडियंस के आईपीएल इतिहास का पहला खिताब था, जो कि रोहित शर्मा की कप्तानी में आया था। इसके बाद मुंबई टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर अगले 11 वर्षों तक अपना भरोसा निरंतर बनाए रखा।

IPL के वेन्यू में होगा बदलाव? भारत नहीं, ये देश बन सकता है नया होस्ट

7 साल में जीत लिए 5 खिताब

रोहित शर्मा को कप्तान बनाने के बाद पहले ही सीजन मुंबई इंडियंस ने अपना पहला खिताब जीत लिया था, जिसके लिए उनको लगभग पांच साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मुंबई इंडियंस को अगले सात साल में पांच खिताब जिताए और एमआई को पहली टीम बना दिया, जिन्होंने सबसे पहले 5 खिताब जीते हैं।

साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई ने रोहित की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन किया और खिताब की झड़ी लगा दी। हालांकि, अगले तीन साल में एक भी खिताब नहीं जितने के बाद टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया और साल 2024 में हार्दिक पंड्या को नया कप्तान नियुक्त किया गया।

हालांकि, एमआई को अभी भी अपने छठे आईपीएल खिताब का इंतजार है। हालांकि, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आईपीएल में शानदार कप्तानी के चलते टीम इंडिया का नेतृत्व करने का मौका भी मिला।

हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी के साथ की नाइंसाफी, प्लेइंग इलेवन में शामिल कर भी नहीं दिया बल्लेबाजी या गेंदबाजी का मौका

Tagged:

Rohit Sharma Mumbai Indians Rohit Sharma Birthday IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com