रोहित बाहर, जायसवाल अंदर! वर्ल्ड कप 2027 के लिए सामने आई 15 सदस्यीय टीम इंडिया

Published - 17 Jul 2026, 12:24 PM | Updated - 17 Jul 2026, 01:28 PM

World Cup 2027 4

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वनडे टीम में अपने भविष्य को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाला वनडे मैच उनका आखिरी हो सकता है. ऐसे में भारतीय फैंस के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए टीम इंडिया के संयोजन पर चर्चा शुरू हो गई है.

रोहित शर्मा को आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम का मुख्य खिलाड़ी माना जा रहा था, लेकिन अब अगर वह संन्यास का ऐलान कर देते हैं तो चयनकर्ता उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को दे सकते हैं. आइए नजर डालते हैं विश्वकप 2027 (World Cup 2027) के लिए भारत की संभावित टीम पर....

World Cup 2027 से रोहित शर्मा हो सकते हैं बाहर

Rohit Sharma 10

भारतीय टीम प्रबंधन आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) और टीम इंडिया के भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को निखारना चाहते है. उनका मकसद यशस्वी जायसवाल जैसे उभरते हुए स्टार प्लेयर्स को ज्यादा से ज्यादा मौका देना हैं, जिसकी जानकारी भारतीय चयन समिति रोहित शर्मा को पहले ही दे चुकी थी.

रिपोर्ट्स की माने तो, मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने पिछले हफ्ते ही अपने इस प्लान से हिटमैन को अवगत कराया था, जिसके बाद उनके संन्यास लेने की खबरें सामने आई. अगर वह विश्वकप 2027 टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनते हैं तो उनकी जगह यशस्वी जायवाल को मौका मिल जाएगा.

इस खिलाड़ी का भी कट सकता है पत्ता

बीसीसीआई केवल रोहित शर्मा ही नहीं, बल्कि रवींद्र जडेजा को भी अपनी भविष्य की योजनाओं में नहीं देख रहा है. खबर है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए अक्षर पटेल को टीम के मुख्य स्पिनर के तौर पर चुना जाएगा. टीम के इस फैसले के बाद रवींद्र जडेजा का करियर खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है. बता दें कि वह पिछले सात महीनों से वनडे टीम से बाहर हैं.

इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में वह अंतिम बार भारत की जर्सी में नजर आए थे. हालांकि, इस दौरान उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. बल्लेबाजी करते हुए वह तीन पारियों में 43 रन बना पाए, जबकि गेंदबाजी में उनके हाथ एक भी सफलता नहीं लगी.

क्या रोहित शर्मा की तरह विराट कोहली भी वर्ल्ड कप 2027 से पहले ही ले लेंगे संन्यास? सामने आई बड़ी रिपोर्ट

विराट कोहली हो सकते हैं टीम का अहम हिस्सा

यदि रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा 2027 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं बन पाते हैं तो विराट कोहली भारत के अहम खिलाड़ी होंगे. वह अपने अनुभव और दमदार बल्लेबाजी से टीम को खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे. इस समय वह शानदार लय में नजर आ रहे हैं.

अब वह इसी फॉर्म के साथ आगामी टूर्नामेंट में उतरने के इरादे से उतरेंगे. विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे अनभवी खिलाड़ी युवा स्टार्स के साथ मिलकर वर्ल्ड कप (World Cup 2027) के लिए एक संतुलित टीम तैयार करेंगे.

World Cup 2027 के लिए भारत की संभावित टीम

शुभमन गिल, ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह़

रोहित शर्मा ने लिया संन्यास, तो उनकी जगह कौन खेलने जाएगा वर्ल्ड कप? जानें उस ओपनर का नाम

Tagged:

team india Rohit Sharma yashasvi jaiswal world cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com