रोहित शर्मा ने लिया संन्यास, तो उनकी जगह कौन खेलने जाएगा वर्ल्ड कप? जानें उस ओपनर का नाम

Published - 17 Jul 2026, 11:10 AM | Updated - 17 Jul 2026, 11:58 AM

Rohit Sharma 9

Rohit Sharma's replacement for World Cup 2027: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि रोहित को अब वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं से बाहर कर दिया गया है और उनके लिए लॉर्ड्स वनडे अंतिम मैच साबित हो सकता है।

जानकारी के अनुसार, चयन समिति ने पिछले सप्ताह ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और हेड कोच गौतम गंभीर को इस बारे में जानकारी दे दी थी कि इंग्लैंड वनडे सीरीज के बाद, पूर्व कप्तान को मुख्य ओपनर के रूप में नहीं देखा जाएगा। इस फैसले से रोहित नाखुश हैं लेकिन उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। इसी वजह से उनके संन्यास की चर्चा तेज हो गई है।

इंग्लैंड वनडे सीरीज में फ्लॉप प्रदर्शन से बढ़ा दबाव

Rohit Sharma 10

इंग्लैंड वनडे सीरीज की पहली दो पारियों में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। रोहित दो पारियों में सिर्फ 37 रन ही बना पाए हैं। उन्हें तेज गेंदबाजों के खिलाफ काफी परेशानियों में देखा गया। जिन गेंदों को वो अपने पुल शॉट की बदौलत बाउंड्री के बाहर मारते थे, उन्हें वो अब टाइम नहीं कर पा रहे हैं।

लॉर्ड्स वनडे के बाद, Rohit Sharma ले सकते हैं संन्यास

इसी वजह से माना जा रहा है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आखिरी बार लॉर्ड्स में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए देखा जा सकता है और इसके बाद उनके लिए टीम के दरवाजे बंद हो जाएंगे। टेस्ट और टी20आई से रोहित पहले ही रिटायर हो चुके हैं और अगर 39 वर्ष की उम्र में ड्रॉप किया जाता है तो फिर उनके लिए संन्यास ही एक रास्ता बचेगा। ऐसे में वर्ल्ड कप 2027 में उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है।

रोहित के संन्यास लेने पर वर्ल्ड कप 2027 में यशस्वी को मिलेगा मौका

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में साफ़ बताया है कि चयन समिति रोहित शर्मा से आगे बढ़ना चाहती है और यशस्वी जायसवाल को कप्तान शुभमन गिल के नए पार्टनर के रूप में मौका देना चाहती है। जायसवाल को वनडे में ज्यादा खेलने के अवसर नहीं मिले हैं, क्योंकि जब कोई इंजर्ड होता है, तभी उनका चयन किया जाता है।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज में भी जब विराट कोहली को इंजरी हुई, तब यशस्वी को मौका मिला था। उन्होंने अंतिम वनडे में शतक भी बनाया था लेकिन फिर इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे सीरीज के स्क्वाड में उन्हें जगह नहीं दी गई। हालांकि, अब उनके लिए रास्ता बनता दिख रहा है और रोहित की जगह वर्ल्ड कप 2027 में बतौर ओपनर खेलने की काफी ज्यादा संभावना नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ और सिर्फ इस शख्स की वजह से रोहित शर्मा को करना पड़ रहा संन्यास का ऐलान, वो तो खेलना चाहते वर्ल्ड कप 2027

Tagged:

team india Rohit Sharma yashasvi jaiswal world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com