रोहित शर्मा के बाद ये 4 खिलाड़ी भी कर सकते है संन्यास का ऐलान, इन्हें भी अब भाव नहीं देते कोच गंभीर

Published - 17 Jul 2026, 10:23 AM | Updated - 17 Jul 2026, 11:10 AM

Retirement 14

4 players can announce retirement due to Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर के कार्यकाल को दो साल ही हुए हैं लेकिन उन्होंने सीनियर खिलाड़ियों को लेकर काफी सख्ती दिखाई है। जिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन नहीं अच्छा रहा, उन्हें ड्रॉप किया और कुछ को तो संन्यास लेने पर भी मजबूर किया। इसमें एक बड़ा नाम रविचंद्रन अश्विन का है। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली को टेस्ट फॉर्मेट छोड़ना पड़ा।

अब लगता है कि रोहित शर्मा को वनडे से भी विदाई लेनी पड़ेगी। उन्होंने टेस्ट से पहले टी20आई छोड़ दिया था लेकिन अभी सिर्फ ODI में नजर आ रहे थे। लेकिन अब गौतम गंभीर उन्हें आगे मौके नहीं देंगे, इसका खुलासा रिपोर्ट में हुआ है। इसी वजह से लॉर्ड्स में 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के बाद रोहित के रिटायर होने की संभावना है। इस लेख में हम उन 4 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो गंभीर के कारण रोहित की तरह ही संन्यास लेने पर मजबूर हो सकते हैं।

ये 4 भारतीय खिलाड़ी भी रोहित की तरह मजबूर होकर ले सकते हैं Retirement, गंभीर नहीं दे रहे मौका

1. मोहम्मद शमी

Retirement 15

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है। शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार खेलते नजर आए और आईपीएल में हिस्सा लिया लेकिन उन्हें किसी भी फॉर्मेट के लिए नहीं चुना गया। अब युवा गेंदबाजों को मौके दिए जा रहे हैं।

इससे साफ़ है कि शमी को फ्यूचर में भी वापसी का मौका मिलेगा, इसकी संभावना कम ही लगती है। ऐसे में वह जल्द इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दें तो इसमें हैरानी नहीं होनी चाहिए।

2. भुवनेश्वर कुमार

मोहम्मद शमी की तरह ही भुवनेश्वर कुमार भी गौतम गंभीर के कार्यकाल में मौके नहीं पा रहे हैं। आईपीएल 2026 में 28 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर मौका दिया जा सकता था लेकिन शायद गंभीर को अब युवा तेज गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा है।

इसी वजह से अच्छा करने के बावजूद भुवी को नजरअंदाज किया गया। ऐसे में भुवनेश्वर भी लगातार नजरंअदाज होने के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट को गुडबाय (Retirement) कह सकते हैं।

3. युजवेंद्र चहल

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का भी इंटरनेशनल करियर अब खत्म माना जा रहा है। चहल को काफी समय से नहीं चुना जा रहा है। उनका हालिया प्रदर्शन भी बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। गौतम गंभीर द्वारा उन्हें वापसी का मौका देने की संभावना नहीं नज़र आ रही है।

अब टीम में युवा स्पिनर्स लाए जा रहे हैं। ऐसे में चहल भी जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (Retirement) का ऐलान कर सकते हैं।

4. अजिंक्य रहाणे

अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे काफी समय से भारतीय टीम में नजर नहीं आए हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्हें पहले ही बाहर कर दिया गया था, लेकिन टेस्ट में मौके मिल रहे थे। हालांकि, 2023 में उन्हें आखिरी बार चुना गया था।

इसके बाद से रहाणे घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खेल रहे हैं लेकिन अब गौतम गंभीर उन्हें वापसी का मौका शायद ही दें। इसी वजह से रहाणे भी रिटायरमेंट (Retirement) ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सूर्यांश या दुबे नहीं, ये स्टार ऑलराउंडर टीम इंडिया के लिए साबित हो सकता है हार्दिक पांड्या का परफेक्ट रिप्लेसमेंट

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com