तीसरे ODI में इन 3 खिलाड़ियों को मौका नहीं देने वाले कोच गंभीर, उठाएंगे सिर्फ पानी की बोतलें

Published - 17 Jul 2026, 03:50 PM | Updated - 17 Jul 2026, 03:54 PM

IND Vs ENG 16

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है. 18 जुलाई को रविवार को लॉर्ड्स में दोनों टीमों का तीसरे और आखिरी मैच में आमना-सामना होगा. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है, ऐसे में जो भी टीम यह भिड़ंत जीतने में कामयाब होती है वो सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लेगी. तो आइए जानते हैं कि तीसरे वनडे (IND vs ENG) के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है और किन चार खिलाड़ियों बेंच गर्म करना पड़ सकता है......

IND vs ENG: तीसरे मैच से ड्रॉप हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी

Team India 92

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मुकाबले (IND vs ENG) के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कार्डिफ में खेले गए दूसरे मैच में अनुभवी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को तबियत खराब होने की वजह से ड्रॉप कर दिया गया था. उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन को मौका मिला था, जो बल्लेबाजी करते हुए केवल एक रन ही बना सके. वहीं, अब अगर केएल राहुल खेलने के लिए फिट हो जाते हैं तो उनकी अंतिम एकादश में वापसी हो सकती है, जिसके चलते ईशान किशन को बेंच बैठना पड़ेगा.

IND vs ENG: फैंस के लिए बुरी खबर, इस वजह से रद्द होगा तीसरा वनडे, सीरीज नहीं जीत पाएगी टीम इंडिया

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

तीसरे वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग में कुलदीप यादव की एंट्री हो सकती है. हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वॉशिंगटन सुंदर ने इंजरी के चलते सीरीज से नाम वापस ले लिया है. ऐसे में उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है, जो स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभाल सकते हैं. ईशान किशन के अलावा प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्ण और गुरनूर बराड़ जैसे इन-फॉर्म खिलाड़ियों की मौजूदगी की वजह से इन प्लेयर्स को लॉर्ड्स वनडे मैच से ड्रॉप किया जा सकता है. वहीं, बल्लेबाजी विभाग में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर शामिल हो सकते हैं.

रोहित शर्मा को हो सकता है आखिरी वनडे

गौरतलब है कि लॉर्ड्स वनडे को रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आखिरी मुकाबला बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लंदन में उनके रिटायरमेंट के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. हालांकि,'हिटमैन' के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों को लेकर भारतीय बोर्ड या खुद खिलाड़ी की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है.

यदि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से रिटायर हो जाते हैं तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक युग के अंत जैसा होगा. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार कप्तानी से उन्होंने टीम के लिए कई अहम जीत हासिल की. इस दौरान वह एकदिवसीय क्रिकेट में नई सोच कायम करने में कामयाब हुए. क्रिकेट जगत के कई बड़े दिग्गज भी मान चुके हैं कि उन्होंने इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए नए मानक स्थापित किए हैं.

IND vs ENG: तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (सी), विराट कोहली, केएल राहुल/ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्ण

2023 का वर्ल्ड कप खेले थे ये 6 भारतीय खिलाड़ी, लेकिन गंभीर की वजह से नहीं खेल पाएंगे 2027 का वर्ल्ड कप

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com