IND vs ENG: करो या मरो मुकाबले में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी टीम इंडिया, केएल-अर्शदीप की होगी वापसी
Table of Contents
Team India Playing XI: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत भारत ने जीत के साथ की थी। बर्मिंघम में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी।
भारतीय टीम (Team India) के पास कार्डिफ वनडे को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेने का सुनहरा मौका था लेकिन शुभमन गिल की टीम चूक गई। दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और फिर गेंदबाजों को बचाव के लिए रन कम पड़ गए।
दूसरे वनडे में हार से Team India के हाथ से निकला अजेय बढ़त का मौका

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया (Team India) की शुरुआत अच्छी रही लेकिन फिर नियमित अंतराल पर विकेटों के गिरने से भारतीय पारी कभी संभल ही नहीं पाई।
इसी वजह से 44 ओवरों में भारत (Team India) ने अपने सभी विकेट खोकर 233 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 66 रनों की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली के बल्ले से 65 रन आए। इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब रही और उनके भी लगातार विकेट गिरे, जिसके कारण एक समय स्कोर 5 विकेट पर 125 था। हालांकि, जो रूट ने आखिरी तक एक छोर से मोर्चा संभाले रखा और 99 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 44.1 ओवर में जीत दिला दी। इस तरह इंग्लैंड ने वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी।
सीरीज के लिहाज से तीसरा वनडे टीम इंडिया के लिए करो या मरो वाला मुकाबला
भारत और इंग्लैंड ने एक-एक जीत के साथ सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। ऐसे में अंतिम मैच में जिस भी टीम को जीत मिलेगी, उसी के पास सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका रहेगा। ऐसे में टीम इंडिया (Team India) को सीरीज बचानी है तो अंतिम वनडे में हर हाल जीत दर्ज करनी होगी। तीसरा मुकाबला 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
ईशान-प्रसिद्ध बाहर और राहुल-अर्शदीप को मौका, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के बाद ये 4 खिलाड़ी भी कर सकते है संन्यास का ऐलान, इन्हें भी अब भाव नहीं देते कोच गंभीर