LSG से निकलकर अब इस टीम में ट्रेड होंगे Rishabh Pant! वहां जाकर सीधे बनेंगे टीम के नए कप्तान

Published - 24 May 2026, 10:33 PM | Updated - 24 May 2026, 10:43 PM

RISHABH PANT

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को लेकर आईपीएल के गलियारों से एक बहुत ही बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

खबरों की मानें तो आईपीएल 2027 से पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) की टीम अपने कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को रिलीज करने का पूरा मन बना चुकी है। इस बड़े फैसले के बाद अब यह साफ नजर आ रहा है कि आईपीएल 2027 में Rishabh Pant अपनी पुरानी और पसंदीदा टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) में वापसी कर सकते हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स से क्यों होगी Rishabh Pant की छुट्टी?

RISHABH PANT

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने भारी-भरकम 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल किया था। फ्रैंचाइज़ी को उम्मीद थी कि पंत अपनी कप्तानी और विस्फोटक बल्लेबाजी से टीम को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

लेकिन आईपीएल 2026 का सीजन लखनऊ और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दोनों के लिए ही उम्मीद के मुताबिक साबित नहीं हुआ। पंत न तो बल्ले से कोई कमाल दिखा पाए और न ही उनकी कप्तानी में वो धार नजर आई। खराब प्रदर्शन के कारण लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो गई।

सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स और सीनियर खेल पत्रकारों के मुताबिक, एलएसजी (LSG) अब पंत को उनके 27 करोड़ के भारी प्राइस टैग के साथ टीम में बनाए रखने के मूड में बिल्कुल नहीं है और उन्हें 100 प्रतिशत रिलीज करने की तैयारी कर चुकी है।

Arjun को तो मिला मौका! लेकिन 14 मैचों तक इंतजार करते ही रह गए ये 4 बड़े नाम, मैनेजमेंट ने नहीं खाया इन पर तरस

दिल्ली कैपिटल्स में दोबारा शामिल होंगे ऋषभ पंत!

लखनऊ की टीम से रिलीज होने की खबरों के बीच ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर भी आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंत आईपीएल 2027 में एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स (DC) की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स पंत की पुरानी घरेलू टीम रही है, जहां उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और लंबे समय तक टीम की कप्तानी भी संभाली थी। दिल्ली के फैंस आज भी पंत को बेहद प्यार करते हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स की मैनेजमेंट पंत को अपनी टीम में वापस लाने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठी है। जैसे ही लखनऊ उन्हें रिलीज करेगी, दिल्ली की टीम उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए ट्रेड विंडो या ऑक्शन का रास्ता अपना सकती है।

MI vs RR: मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर Rajasthan Royals प्लेऑफ में मारी एंट्री, 27 मई को हैदराबाद से होगा मुकाबला

वापसी करते ही दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान बनेंगे पंत

अगर ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी होती है, तो वे सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल नहीं होंगे। खबरों के मुताबिक, दिल्ली में आते ही उन्हें सीधे टीम की कप्तानी सौंप दी जाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले कुछ सीजन से एक मजबूत भारतीय कप्तान और मैच-विनर खिलाड़ी की तलाश कर रही है। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के आने से टीम की यह बड़ी समस्या तुरंत हल हो जाएगी।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

मनिष पांडे

विराट कोहली
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com