गौतम गंभीर पर नहीं गिरी गाज, इंग्लैंड दौरे के बाद BCCI इस दिग्गज को करेगी टीम इंडिया से बाहर
Table of Contents
Team India Coaching Staff: इंग्लैंड दौरे पर भारत की पुरुष क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-3 से पीछे चल रही है और उसके हाथ से सीरीज निकल गई है। इससे पहले आयरलैंड में भी भारत को मात मिली थी। इसी वजह से दौरे के समापन के बाद प्रदर्शन की समीक्षा की बात चल रही है।
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने भी इसकी पुष्टि की। सैकिया ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के समाप्त होने जाने के बाद टीम के प्रदर्शन को लेकर बात होगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर की कुर्सी भी खतरे में है। हालांकि, अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कोचिंग स्टाफ से गंभीर नहीं, बल्कि एक अन्य प्रमुख सदस्य के हटने के बारे में जानकारी दी गई है।
Team India का साथ छोड़ेगा ये दिग्गज?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम (Team India) के कोचिंग सेटअप में बदलाव होने की संभावना है और सपोर्ट स्टाफ का कम से कम एक अहम सदस्य टीम छोड़ने वाला है। अभी यह साफ नहीं है कि कोचिंग स्टाफ के सदस्य का के साथ छोड़ने के पीछे मौजूदा भूमिका में बने रहने को लेकर उनकी बढ़ती नाराजगी है या वे कोई नई कोचिंग भूमिका संभालने जा रहे हैं, या फिर दोनों ही बातें हैं।
मोर्ने मोर्केल हो सकते हैं टीम इंडिया से अलग
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में ये तो नहीं बताया है कि टीम इंडिया (Team India) के कोचिंग स्टाफ का कौन सा प्रमुख सदस्य अलग हो सकता है लेकिन सोशल मीडिया पर तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल का नाम सामने आ रहा है। काफी सारे लोगों का मानना है कि मोर्केल भारतीय टीम से अलग हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज को फिर आईपीएल या फिर कहीं और काम करते हुए देखा जा सकता है।
श्रीलंका दौरे से 2024 में गौतम गंभीर और स्टाफ का कार्यकाल हुआ था शुरू
याद दिला दें कि गौतम गंभीर का कार्यकाल 2024 में श्रीलंका दौर से शुरू हुआ था और तभी कोचिंग स्टाफ (रयान टेन डोशेट, मोर्ने मोर्केल और अभिषेक नायर, टी दिलीप) ने भी ज्वाइन किया था। हालांकि, तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से टीम को ज्वाइन किया था।
उस समय अभिषेक शर्मा भी स्टाफ का हिस्सा थे लेकिन बाद में उन्हें बाहर कर दिया गया। वहीं, फिर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक की एंट्री हुई। वहीं, हाल ही में साईराज बहुतुले स्पिन कोच बनकर आए। ऐसे में मोर्केल और रयान टेन डोशेट ही शुरुआत से गंभीर के साथ हैं।
यह भी पढ़ें: LSG को मिला नया कप्तान, संजीव गोयनका ने इस स्टार बल्लेबाज को सौंपी कमान