Arjun को तो मिला मौका! लेकिन 14 मैचों तक इंतजार करते ही रह गए ये 4 बड़े नाम, मैनेजमेंट ने नहीं खाया इन पर तरस

Published - 24 May 2026, 04:21 PM | Updated - 24 May 2026, 04:26 PM

IPL 2026 7

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के ग्रुप चरण का समापन होने वाला है. 24 मई की शाम को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आखिरी लीग स्टेज मैच खेला जाएगा. इसके बाद टॉप-4 टीमें फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए प्लेऑफ में एक-दूसरे से भिड़ेगी.

आईपीएल का ये सीजन (IPL 2026) काफी रोमांचक रहा है. युवा खिलाड़ियों ने अपने धमाकेदार प्रर्दशन से सभी के दिलों में जगह बनाई. लेकिन इस बीच कुछ बड़े खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें पूरे सीजन बेंच गर्म करते नजर आए. आज इस लेख के जरिए हम आपको उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहें जिन्हें पूरे सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला...

IPL 2026 में 14 मैचों तक इंतजार करते ही रह गए ये 4 बड़े नाम

केशव महाराज

नीता अंबानी की स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज को अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. उन्हें मिशेल सैंटनर के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में स्थान मिला, जो टूर्नामेंट के बीच में चोट के कारण बाहर हो गए थे. हालांकि, पूरे सीजन वह प्लेइंग इलेवन में जगह का इंतजार ही करते रह गए. मुंबई इंडियंस के कप्तान ने एक भी मुकाबले में केशव महाराज को टीम में शामिल नहीं किया, जिसके चलते वह सिर्फ बेंच ही गर्म करते नजर आए.

मैथ्यू ब्रीत्ज़के

इस सूची में दूसरा नाम लखनऊ सुपर जायंट्स के अनुभवी खिलाड़ी मैथ्यू ब्रीत्ज़के का है. प्रोटियाज टीम का ये बल्लेबाज पूरे आईपीएल 2026 (IPL 2026) बेंच पर ही बैठा नजर आया. मिचेल मार्श, एडन मार्करम, निकोलस पूरन और एनरिक नॉर्खिया जैसे स्टार विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी में उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना मुश्किल रहा.

एलएसजी ने आईपीएल ऑक्शन में उन्हें 75 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था. बता दें कि मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने पिछले साल भारतीय टी20 लीग में डेब्यू किया था, जिसमें वह 14 रन ही बना पाए थे.

IPL 2027 से पहले इन 4 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करेंगे Sanjiv Goenka, अब किसी कीमत पर नहीं करेंगे इन्हें रिटेन

इशांत शर्मा

ISHANT SHARMA

गुजरात टाइटंस के स्टार गेंदबाज इशांत शर्मा को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के लीग स्टेज का एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. 100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके भारत के इस अनुभवी तेज गेंदबाज को कप्तान शुभमन गिल ने लगातार नजरअंदाज किया. इशांत शर्मा का पिछले सीजन प्रर्दशन बिल्कुल अच्छा नहीं रहा था. 7 मुकाबलों की 7 पारियों में वह सिर्फ 4 विकेट ही झटक पाए थे, जिसके बाद अब उन्हें इस सीजन अंतिम एकादश से बाहर रखा गया.

कमिंडू मेंडिस

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए ₹1.5 करोड़ में रिटेन किया था, जिसके बाद उम्मीद की जा रही थे कि वह पूरे सीजन कम से कम एक मुकाबला तो खेलते हुए नजर आ सकते हैं, लेकिन टीम प्रबंधन ने ग्रुप स्टेज के दौरान उन पर एक बार भी भरोसा नहीं जताया और उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ा. कमिंडू मेंडिस ने अब तक 5 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.67 की औसत और 133.33 92 के स्ट्राइक रेट रन जड़े. जबकि गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट निकाली.

IPL 2026: गर्लफ्रेंड, रील्स और साथी खिलाड़ियों से भद्दा मजाक! अर्श से फर्श तक पहुंचा इस खिलाड़ी का करियर, खुद सबकुछ किया बर्बाद

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com