IPL 2027 से पहले इन 4 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करेंगे Sanjiv Goenka, अब किसी कीमत पर नहीं करेंगे इन्हें रिटेन

Published - 24 May 2026, 01:27 PM | Updated - 24 May 2026, 01:33 PM

IPL 2027

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन कई टीमों के लिए बेहद खराब रहा है. हर सीजन से पहले टीमें अपनी नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरती है, इसके बावजूद टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाती. ऐसे में फ्रेंचाइजी को कुछ बड़े और चौंकाने वाले फैसले लेने पड़ते हैं.

इसी कड़ी में लखनऊ सुपर जायंट्स भी ऐसी एक टीम है, जो कि IPL 2027 से पहले कुछ बड़े खिलाड़ियों को टीम से रिलीज करने का निर्णय ले सकती है. जिनका प्रदर्शन पिछले दो सालों में कुछ खास नहीं रहा है. चलिए तो जानते हैं कौन हो सकते हैं रिलीज होने वाले यह प्लेयर्स....

IPL 2027 से पहले ये 4 खिलाड़ी हो सकते LSG से रिलीज!

1. ऋषभ पंत

IPL 2027

सबसे पहले नाम आता है ऋषभ पंत का है. वह टीम के विस्फोटक बल्लेबाज और बेहतरीन विकेटकीपर हैं, लेकिन अगर उनका प्रदर्शन लगातार टीम के लिए फायदेमंद नहीं रहा है.

आईपीएल 2026 में पंत की सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं कप्तानी भी चर्चाओं में रही है. इस सीजन उनकी कैप्टेंसी में LSG ने कुल 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें 4 में जीत दर्ज की. जबकि, 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा और टीम सबसे नीचले पायदान में रही.

टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार होने का बावजूद पंत की कप्तानी में लखनऊ का प्रदर्शन का स्तर गिरता रहा है. अगर उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन पर नजर डाले तो उसमें उन्होंने 14 पारियों में 28.36 की औसत और 138.05 स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं. पंत की ओवर ऑल परफॉर्मेस को देखते हुए संजीव गोयनका IPL 2027 से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर सकते हैं.

2. निकोलस पूरन

दूसरा नाम निकोलस पूरन का है. पूरन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिछले लंबे वक्त से उनकी बड़ी कमजोरी निरंतरता रही है. पूरन रन बनाने के लिए पूरे सीजन संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. उन्होंने 14 मैचों में 18.00 की औसत और 127.87 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 234 रन बनाए. इस दौरान पूरन ने अपने बल्ले से एक अर्धशतक भी जड़ा.

पूरन पिछले चार सालों से LSG के लिए खेल रहे हैं, लेकिन वह लगातार रन नहीं बना पा रहे है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उन्हें IPL 2027 से पहले रिलीज कर नए विकल्प तलाश कर सकती है.

3. एडेन मार्करम

तीसरे खिलाड़ी हैं एडेन मार्करम हैं. मार्करम LSG के एक संतुलित और भरोसेमंद खिलाड़ी माने जाते हैं, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी का भी अनुभव रखते हैं. लेकिन इस सीजन उन्होंने संजीव गोयनका को काफी निराश किया.

32 साल के खिलाड़ी ने इस सीजन में अपने बल्ले से 12 मैचों में 138.32 रेट से 231 रन बनाए. लेकिन अब LSG कॉम्बिनेशन में बदलाव की वजह से IPL 2027 से पहले उन्हें रिलीज करने का मन बना सकती है.

कप्तानी की दौड़ में बड़ा उलटफेर! अय्यर-हार्दिक-संजू-ईशान नहीं, ये स्टार बनेगा भारत का नया T20 कैप्टन

4. मयंक यादव

लिस्ट में चौथा नाम मयंक यादव का है. मयंक अपनी तेज गेंदबाजी के कारण चर्चाओं में आए थे. लेकिन फिटनेस की वजह से वह पिछले लंबे वक्त से अपनी फॉर्म खो चुके हैं, जो कि अब तक वापिस नहीं लौटी है.

ऐसे में मयंक LSG के लिए सिरदर्द बन चुके हैं. उनकी फिटनेस और निरंतरता टीम के प्रदर्शन पर असर डाल रही है. अब आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले संजीव गोयनका उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं.

Nita Ambani ने Mumbai Indians की हालत देख उठाया बड़ा कदम, 2 खूंखार बल्लेबाजों की करवाई एंट्री, अब टीम के साथ रहेंगे सालों-साल

Tagged:

rishabh pant Aiden Markram Sanjiv Goenka Mayak yadav IPL 2027
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

31 मई 2026 को

27 करोड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com