कप्तानी की दौड़ में बड़ा उलटफेर! अय्यर-हार्दिक-संजू-ईशान नहीं, ये स्टार बनेगा भारत का नया T20 कैप्टन
Published - 24 May 2026, 11:38 AM | Updated - 24 May 2026, 11:39 AM
Team India: भारतीय क्रिकेट टीम में आईपीएल 2026 के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. लंबे समय से माना जा रहा था कि भविष्य में टीम इंडिया के नए कप्तान श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक और ईशान किशन में से कोई एक हो सकता है.
लेकिन अब तस्वीर कुछ और ही दिखाई दे रही है. हालिया प्रदर्शन और टीम की रणनीति को देखकर एक नया नाम सामने आ रहा है जो कि भारत (Team India) का अगला नया टी20 कैप्टन हो सकता है.
कौन होगा Team India का नया टी20 कैप्टन

सूर्यकुमार यादव लंबे वक्त तक भारत (Team India) के टी20 टीम के कप्तान नहीं हो सकते हैं. साथ ही वह बल्लेबाज के तौर पर भी टीम में जगह नहीं बना सकते हैं. करीब एक साल से सूर्या अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. चयनकर्ताओं का कहना है कि सूर्या की कप्तानी जाने के बाद उन्हें बतौर खिलाड़ी भी टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है.
वहीं, BCCI के एक सीनियर सूत्र ने PTI को बताया है कि, "अगर कोई बल्लेबाज़ के तौर पर टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाता, तो वह लीडर कैसे बन सकता है? इसलिए उसे (सूर्यकुमार यादव को) टीम में बनाए रखना मुश्किल है, लेकिन अजीत (अगरकर) और गौतम को इस मामले पर एकमत होना होगा.
अगर सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाया जाता है, तो तिलक के नाम को नज़रअंदाज़ न करें. तिलक को तीन देशों की 'A' सीरीज़ के लिए कप्तान बनाए जाने के पीछे एक खास वजह है, ताकि चयनकर्ता उनकी लीडरशिप स्किल्स को परख सकें" यानी की अब सेलेक्टर्स अय्यर-हार्दिक-संजू-ईशान को नहीं बल्कि तिलक वर्मा को नया टी20 कप्तान बनाने पर विचार कर रहे हैं.
शुभमन गिल मजबूत दावेदार
हालांकि, श्रेयस अय्यर Team India टी20 कप्तान के नए मजबूत दावेदार है. लेकिन गंभीर और अय्यर के बीच तनातनी चल रही है, तब से जब कोलकाता नाइट राइडर्स की 2024 आईपीएल में जीत का श्रेय श्रेयस की जगह गौतम गंभीर को दिया गया था. ऐसे में अय्यर का नाम फाइनल होना थोड़ा मुश्किल है.
वहीं, आईपीएल 2026 में गुजरात को प्लेऑफ में पहुंचाने के बाद शुभमन गिल का नाम फिर से चर्चा में आ गए है. चयनकर्ता उनकी कैप्टेंसी को भी नहीं भूल सकते हैं.
शुरूआत से गंभीर और अगरकर गिल को तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाना चाहते थे, लेकिन युवा खिलाड़ी की टी20 फॉर्मेट में खराब बल्लेबाजी चिंता का विषय बन गई थी.
तिलक वर्मा का टी20 में प्रदर्शन
तिलक वर्मा की बात करें तो उन्होंने भारत (Team India) के लिए अब तक टी20 फॉर्मेट में 49 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 44.8 की औसत और 145.6 के स्ट्राइक रेट से 1390 रन बनाए हैं. आईपीएल 2026 में भी अब तक वह 13 मैचों में 356 रन बना चुके हैं.
पुराना रिकॉर्ड उठा कर देखें तो तिलक हर साल और ज्यादा निखरें हैं, और बीसीसीआई किसी ऐसी खिलाड़ी को T20I का कप्तान बनाना चाहती है जो बल्ले से भी टीम की जीत में योगदान दे. ऐसे में तिलक वर्मा के नाम पर विचार किया जा सकता है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर