MI vs RR: मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर Rajasthan Royals प्लेऑफ में मारी एंट्री, 27 मई को हैदराबाद से होगा मुकाबला
Published - 24 May 2026, 08:01 PM | Updated - 24 May 2026, 08:10 PM
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 30 रनों से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ ही राजस्थान की टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी।
Rajasthan Royals की दमदार बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंदों में 27 रनों की तेज पारी खेली।
इसके बाद मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दासुन शनाका ने भी 29 रनों का योगदान दिया। लेकिन आखिरी ओवरों में जोफ्रा आर्चर ने बल्ले से कोहराम मचा दिया।
आर्चर ने मात्र 15 गेंदों में 3 छक्के और 1 चौके की मदद से नाबाद 32 रन बनाए। उनकी इस तेज पारी की बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए।
सूर्यकुमार यादव की वापसी, मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत
206 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा बिना खाता खोले शून्य पर पवेलियन लौट गए।
उन्हें राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने आउट किया। इसके बाद मुंबई के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 34 रन और विल जैक्स ने 33 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की,
लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल सके। हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभाले रखा। सूर्या ने 42 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 60 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग न मिलने के कारण वह टीम को जीत नहीं दिला सके।
राजस्थान की प्लेऑफ में एंट्री, 27 मई को हैदराबाद से मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के गेंदबाजों ने इस मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में चमकने के बाद जोफ्रा आर्चर ने गेंदबाजी में भी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया।
आर्चर ने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 17 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके अलावा स्पिनर बृजेश शर्मा ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।
अंतिम ओवरों में नांद्रे बर्गर ने भी 2 विकेट लिए। इन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की वजह से मुंबई की टीम 175 रनों पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 16 अंकों के साथ प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है।
इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स हैदराबाद के खिलाफ न्यू चंडीगढ में दूसरा क्वालीफायर खेलेगी यानी की एलीमिनेटर के रास्ते फाइनल में पहुंचना होगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर