‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई…’ एक्टर Ram Charan ने Jasprit Bumrah से मांगी माफी, जानें किस बात के लिए कहा ‘सॉरी…’

Published - 24 May 2026, 03:40 PM | Updated - 24 May 2026, 03:44 PM

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भारतीय क्रिकेट टीम के वो तेज गेंदबाज है जिनका नाम दुनिया का बच्चा-बच्चा जानता है. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. बुमराह के बिना हर टूर्नामेंट टीम इंडिया के लिए अधूरा होता है. इसी बीच हाल ही में साउथ एक्टर राम चरण (Ram Charan) जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के लिए ऐसा कुछ बोल बैठे, जिसे बाद उन्हें सरेआम मांफी भी मांगनी पड़ी है. चलिए तो आगे जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Jasprit Bumrah के खिलाफ क्या बोले राम चरण?

दरअसल, एक मंनोरजन क्रार्यक्रम के दौरान स्टेज पर आए राम चरण के साथ होस्ट रैपिड फायर राउंड खेल रहे थे. इसी बीच एंकर ने उन्हें कुछ क्रिकेट के नाम दिए, जिनके बारे में उन्हें कुछ बोलना था. राम चरण ने सचिन तेंदुलकर के बारे में राम चरण ने कहा कि उनका करियर बहुत लंबा था.

महेंद्र सिंह धोनी के लिए उनके शांत व्यवहार की काफी सराहना की. जबकि, रोहित शर्मा को सभी का चहेता बताया. वहीं, विराट कोहली को एक्टर ने आग बचाया. आखिरी में जब राम चरण के पास जसप्रीत बुमराह का नाम आया तो उन्होंने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जी में आपका बहुत बड़ा फैन हूं. मैं फुटबॉल से बहुत प्यार करता हूं और आप फुटबॉल को इतना आगे बढ़ा रहे हो. लव यू सर.

Jasprit Bumrah से राम चरण ने मांगी माफी

इंवेट का वीडियो कुछ सेंकेंड में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद राम चरण की काफी आलोचना होने लगी. वहीं, एक्टर ने भी बिना देरी करते हुए आधी रात में ट्वीट कर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से मांफी मांगी. राम चरण ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,

"मैं सच में कभी-कभी नाम भूलने के मामले में बहुत ही भुलक्कड़ हूँ. जसप्रीमत बुमराह जी से मैं इस गड़बड़ के लिए माफ़ी चाहता हूँ - इतनी सारी एक्साइटमेंट और भीड़ के बीच यह सच में एक मानवीय भूल थी.

मैं सच में आपकी बहुत इज़्ज़त करता हूँ और आपके खेल का बहुत बड़ा फ़ैन हूँ. जब आप लगातार बल्लेबाज़ों को बैकफ़ुट पर धकेलते हैं, तो आप हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं. "

भारत-पाकिस्तान टी20 मैच का हुआ ऐलान, इस दिन आमने-सामने दोनों देश, BCCI-PCB दोनों ने खेलने को

फैंस हुए नाराज

Jasprit Bumrah

राम चरण की मांफी के बाद भी क्रिकेट प्रेमियों का गुस्सा शांत नहीं हुई है. उनका कहना है कि जसप्रीत बुमराह क्रिकेट की दुनिया का इतना इतना बड़ा नाम है, उन्हें कैसे पता नहीं है. वहीं, एक्टर की माफी के बाद यूजर यह भी कयास लगा रहे हैं कि आखिरी राम चरण बुमराह के नाम को लेकर किस खिलाड़ी से कन्फ्यूज हुए? कहीं वो फुटबॉलर सुनील छेत्री तो नहीं.

IPL 2027 से पहले इन 4 बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करेंगे Sanjiv Goenka, अब किसी कीमत पर नहीं करेंगे इन्हें रिटेन

Tagged:

team india jasprit bumrah Ram Charan
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com