शुभमन (कप्तान), रोहित, कोहली, श्रेयस, बुमराह ... पहले ODI के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने

Published - 11 Jul 2026, 04:59 PM | Updated - 11 Jul 2026, 06:07 PM

Team India 89

Team India Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जानी है। टी20 सीरीज का पांचवां यानी अंतिम मुकाबला 11 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बनाकर टी20 सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा लिया है। ऐसे में अंतिम मैच के नतीजे से ट्रॉफी के विजेता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का स्क्वाड काफी पहले ही घोषित कर दिया गया था। शुभमन गिल की कप्तानी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। इसी वजह से फैंस काफी उत्साहित हैं।

14 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज की होगी शुरुआत

Team India 90

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार, 14 जुलाई से बर्मिंघम में खेले जाने वाले मुकाबले से होगा। इसके बाद, कार्डिफ में गुरुवार, 16 जुलाई को दूसरा वनडे होगा। वहीं, तीसरा ODI मैच रविवार, 19 जुलाई को होगा। इस सीरीज का पहला और तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। जबकि दूसरा मैच शाम 5 बजे से खेला जाएगा।

पहले वनडे के लिए Team India की प्लेइंग 11 में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम इंडिया (Team India) की तरफ से ओपनर के रूप में रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी नजर आएगी। गिल का तो खेलना तय है और ओपनिंग में रोहित की भी दावेदारी है। इसके बाद, नंबर-3 पर विराट कोहली नजर आएंगे। जब स्क्वाड में कोहली को चुना गया था, तब फिटनेस पर उनका चयन निर्भर था, लेकिन वो फिट हो गए हैं।

मध्यक्रम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर केएल राहुल नजर आएंगे। इसके बाद, ऑलराउंडर खिलाड़ियों की बारी आएगी। शिवम दुबे और अक्षर पटेल के साथ वाशिंगटन सुंदर को भी मौका दिया जा सकता है। सुंदर को मौका दिए जाने की वजह से हर्षित राणा के खेलने पर संशय की स्थिति है। इसी वजह से बल्लेबाजी में थोड़ा मजबूती देने के दृष्टिकोण से कुलदीप के बजाय सुंदर को प्राथमिकता दी जा सकती है। तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार के नजर आने की उम्मीद है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार

यह भी पढ़ें: वैभव को फॉर्म में लाने के लिए BCCI ने की तैयारी, इस कमजोर टीम के खिलाफ तय की टीम इंडिया की सीरीज

Tagged:

shubman gill Virat Kohli team india Rohit Sharma jasprit bumrah England Cricket Team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com