टीम इंडिया में खिंचातनी जारी, चीफ सेलेक्टर पृथ्वी शॉ और पडिक्कल के खिलाफ! जानिए वजह
Published - 06 Jul 2021, 06:35 AM
Table of Contents
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है और गिल के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया (Team India) प्रबंधन युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और देवदत्त पडिक्कल (devdutt padikkal) को टीम में रखने की इच्छा जाहिर कर चुका है. ऐसे में इस तरह की खबरें तेजी से चर्चाओं में है कि क्या चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा (Chetan Sharma) भी यही चाहते थे? अब सवाल भी उठने लगे हैं कि, बंगाल के ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को 2019-20 के रणजी सत्र में खराब प्रदर्शन और भारत ए के न्यूजीलैंड दौरे में भी रन ना बनाने के बाद भी इंग्लैंड पहुंची टीम में स्टैंडबाय के तौर पर कैसे जगह दे दी गई?
शुभमन गिल ब्रिटेन दौरे से हुए बाहर
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/07/photo_2021-07-04_14-42-02.jpg)
इसी बीच बीसीसीआई के हवाले से एक सूत्र ने नाम छिपाने की शर्त पर जानकारी देते हुए कहा कि,
‘शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया (Team India) और इस पूरे दौरे से बाहर हो चुके हैं. उन्हें फिट होने में कम से कम तीन महीने का वक्त लगेगा. बीते महीने मैनेजमेंट ने पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा को पत्र भेजकर दो और सलामी बल्लेबाजों को ब्रिटेन भेजने के लिए कहा था.’
शुभमन गिल की इंजरी के बाद भी इस तरह की खबरें सुर्खियों में हैं कि, चेतन शर्मा ने टीम प्रबंधन के अनुरोध पर कुछ खास सोच-विचार नहीं किया है. ऐसे में नजरें इस बात पर गड़ी हुई हैं कि, क्या टीम प्रबंधन पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को भेजने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ऑफिशियल रिक्वेस्ट करता है. क्योंकि शाह चयनसमिति के कॉर्डिनेटर भी हैं.
भारत के पास अभी भी तीन विशेषज्ञ ओपनर
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/07/photo_2021-07-03_14-25-34-1.jpg)
इस बारे में एक सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि,
‘पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल को भेजने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष को अभी तक औपचारिक अनुरोध नहीं मिला है. ये दोनों बल्लेबाज अभी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका में ही हैं. लेकिन, 26 जुलाई को ये दौरा समाप्त होने के बाद दोनों ब्रिटेन बुलाए जा सकते हैं. लेकिन, मुझे लगता है कि टीम प्रबंधन उन्हें पहले टीम में जोड़ना के बारे में सोच रहा है.’
फिलहाल ये बात कही जा सकती है कि, अगर चेतन शर्मा ने बीते महीने टीम प्रबंधन की ओर से आए अनुरोध पत्र पर ध्यान दिया होता तो पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडिक्कल प्रैक्टिस मैच के लिए सही वक्त पर इंग्लैंड पहुंच सकते थे. खैर इस सिलसिले में जब ये सवाल किया गया कि क्या टीम प्रबंधन ने खासकर टीम इंडिया (Team India) के लिए पृथ्वी को ब्रिटेन दौरे पर भेजने की इच्छा जताई है?
शॉ और ईश्वरन की तुलना करना सही नहीं
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/05/849862-abhimanyu-easwaran-twitter.jpg)
तो इस सवाल पर जवाब देते हुए सूत्र ने कहा कि,
‘उन्हें ऑफिशियल मेल करने दो और फिर उसे आगे बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा पृथ्वी अभी श्रीलंका में सीमित ओवरों की टीम का सदस्य है. उनका ध्यान इस सीरीज पर लगा है. ब्रिटेन दौरे पर 23 खिलाड़ी गए हैं और यदि हम ईश्वरन को नहीं भी गिनते तब भी उनके पास तीन विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज हैं.’
पृथ्वी के बजाय अभिमन्यु ईश्वरन को लगातार दी जा रही प्रायोरिटी के सवाल पर एक पूर्व चयनकर्ता ने जवाब देते हुए कहा कि,
‘जहां तक ईश्वरन और पृथ्वी शॉ की योग्यता का सवाल है तो दोनों की तुलना करना सही नहीं है. क्योंकि, युवा सलामी बल्लेबाज कौशल के मामले में ईश्वरन से मीलों आगे हैं और ये बात बिल्कुल नजरअंदाज नहीं की जा सकती है कि, वो टीम इंडिया (Team India) टेस्ट में शतक भी लगा चुका है और अभी अच्छी फॉर्म में हैं. उसे श्रीलंका में नहीं इंग्लैंड में होना चाहिए था.’