INDvsENG: 'इसके मुंह पर भी डाल सकता है' ऋषभ पंत की कमेंट्री वीडियो हो रहा है वायरल

Published - 15 Feb 2021, 10:30 AM

ऋषभ पंत

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने मजबूती से वापसी की है। इस मैच में पहले भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए, तो वहीं दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों के सामने इंग्लिश बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। दूसरे मैच के दूसरे दिन विकेटकीपर ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऋषभ पंत की कमेंट्री वीडियो

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत की विकेट के पीछे से की गई कमेंट्री काफी चर्चा में रही। दूसरे टेस्ट में पंत ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह अपनी बल्लेबाजी से अधिक विकेट के पीछे से कमेंट्री को लेकर अधिक चर्चा में रहे।

पंत विकेट के पीछे खड़े होकर लगातार गेंदबाजों को सलाह भी देते नजर आए। पंत ने बेन फोक्स के लिए अक्षर से कहा, 'इसके मुंह पर भी डाल सकता है' पंत की आवाज स्टंप माइक में कैद हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पंत की कमेंट्री ने फैंस को एंटरटेन किया है, बल्कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उनकी कमेंट्री व स्पाइडरमैन वाले गाने को फैंस ने काफी इंज्वॉय किया था।

ऋषभ पंत ने की शानदार बल्लेबाजी

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखा है। चेन्नई के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में पंत ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली थी। पंत इस पारी को बड़े स्कोर में तब्दील कर सकते थे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला और वह नाबाद वापस लौटे।

इतना ही नहीं दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत ने कुछ ऐसे कैच लपके, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और मानो उनकी विकेटकीपिंग में हो रहे सुधार की एक झलक दिखी। उम्मीद की जा रही है कि पंत एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही जल्द विश्व स्तरीय विकेटकीपर भी बन जाएंगे।

भारत की स्थिति मजबूत

रिकॉर्ड-अश्विन

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच को भारत ने 227 रनों से गंवा दिया था। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। पहली पारी में भारत ने 329 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 134 रन ही बना सकी। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक 351 रनों का लक्ष्य खड़ी कर चुकी है।

Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com