रविंद्र जडेजा नहीं, वर्ल्ड कप 2027 में 2 बार के वर्ल्ड चैंपियन ऑलराउंडर को टीम इंडिया में मौका देंगे गौतम गंभीर
Table of Contents
Gautam Gambhir finds Ravindra Jadeja's replacement: अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन होगा। इसके लिए अभी से भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। इंग्लैंड में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे आगे के लिए टीम इंडिया की प्लानिंग शुरू हो जाएगी और कॉम्बिनेशन फाइनल करने में भी आसानी होगी।
इसी वजह से इंग्लैंड वनडे सीरीज से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप 2027 की योजनाओं का हिस्सा नहीं माना जा रहा है। जो खिलाड़ी चोट के अलावा किसी अन्य कारण से नहीं चुने गए हैं, उनके लिए वापसी की राह काफी मुश्किल होती नजर आ रही है। ऐसा ही कुछ बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के साथ हो रहा है, जिनके लिए अब वनडे टीम के रास्ते लगभग बंद हो गए हैं।
रवींद्र जडेजा के लिए वर्ल्ड कप 2027 की राह हुई मुश्किल, गंभीर इस खिलाड़ी को देंगे मौका
भारत के लिए 210 वनडे मुकाबले खेल चुके रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल की शुरुआत में वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था लेकिन फिर उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ जून में खेली गई सीरीज के स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया था। हालांकि, उस सीरीज में अक्षर पटेल ने भी हिस्सा नहीं लिया था लेकिन उन्हें इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही ODI सीरीज के लिए चुना गया।
अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए मुख्य स्पिनर के रूप में ऑलराउंडर अक्षर पटेल पर ही भरोसा जताने के मन बना लिया है। इसी वजह से रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को अब योजनाओं से बाहर माना जा रहा है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में चमके अक्षर, जडेजा के लिए ODI में वापसी की राह हुई मुश्किल

रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया और अक्षर पटेल की वापसी हुई। अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही वनडे में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अपने चयन को पूरी तरह सही साबित किया। उन्होंने गेंदबाजी में 62 रन देकर 4 बल्लेबाजों का शिकार किया।
वहीं, बाद में 57 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इस तरह उन्होंने (Ravindra Jadeja) साबित कर दिया कि वो गेंद और बल्ले दोनों से भरोसेमंद खिलाड़ी हैं।
अक्षर की वजह से जडेजा की दावेदारी कमजोर, हर्ष को बैकअप के रूप में किया जा रहा तैयार
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अक्षर पटेल के हरफनमौला प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीतने का काम किया है। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की बल्लेबाजी और गेंदबाजी वनडे में उतनी प्रभावी नहीं रही हैं।
इसी वजह से वर्ल्ड कप 2027 के लिए अक्षर को मुख्य स्पिनर के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि वो बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। वहीं, बैकअप के रूप में हर्ष दुबे को तैयार किया जा रहा है, जिनका डेब्यू अफगानिस्तान सीरीज में हुआ था।
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत के बाद अब हार्दिक पांड्या होंगे ट्रेड, इस टीम की जर्सी पहनने को तैयार