फ्लेमिंग के बाद अब ये दिग्गज बन सकते हैं CSK के नए हेड कोच, रेस में अश्विन- द्रविड़ समेत इन दिग्गजों के नाम

Published - 16 Jul 2026, 04:50 PM | Updated - 16 Jul 2026, 05:46 PM

CSK

CSK's new head coach: आईपीएल के हालिया सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और टीम लगातार तीसरी बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। इसी वजह से हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे थे। माना जा रहा था कि फ्लेमिंग को अगले सीजन के बाद हटाया जा सकता है लेकिन उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ आपसी सहमति से अपना पद छोड़ दिया।

जानकारों और फैंस को लगता है कि CSK से फ्लेमिंग ने भले ही आपसी सहमति का हवाला देकर विदाई ली हो लेकिन उन्हें हटाया गया है। इस टीम के साथ फ्लेमिंग का सफर लंबे समय तक रहा। उन्होंने 18 साल तक कोचिंग की। वहीं, IPL के पहले सीजन में एक खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई की टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

CSK से हुई फ्लेमिंग की विदाई, नए कोच को लेकर चर्चा शुरू

 CSK 1

चेन्नई सुपर किंग्स उन टीमों में से एक है, जो ज्यादा बदलाव करने में विश्वास नहीं रखती लेकिन जब से एमएस धोनी ने कप्तानी छोड़ी, तब से काफी सारी चीजें बदल गईं। धोनी के बाद, फ्लेमिंग को कुछ सीजन बरकरार रखा गया लेकिन अब उनकी छुट्टी कर दी है।

माना जा रहा है कि आगे चलकर कैप्टेन कूल भी मेंटर के रोल में नजर आ सकते हैं। लेकिन उनका हेड कोच बनना मुश्किल है, क्योंकि धोनी शायद खुद इस भूमिका को स्वीकार न करें। हालांकि, नया कोच कौन होगा, इसमें उनकी राय काफी अहम होगी।

हेड कोच की रेस से धोनी बाहर, ये दिग्गज प्रबल दावेदार

जैसा कि हमने बताया कि अभी एमएस धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के रूप में नजर आना मुश्किल नजर आ रहा है। इसी वजह से कुछ अन्य दिग्गजों के नाम सामने आए हैं। सबसे प्रबल दावेदार दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी है, जिनकी DC से विदाई होनी तय है। इसी वजह से बदानी को CSK अपने साथ जोड़ सकती है। इसका जिक्र टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी अपनी रिपोर्ट में किया था।

CSK का हेड कोच बनने की रेस में द्रविड़-अश्विन भी शामिल

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चेन्नई सुपर किंग्स का नया हेड कोच बनने के रेस में टीम इंडिया के दिग्गज राहुल द्रविड़ और रविचंद्रन अश्विन का नाम भी सामने आ रहा है। द्रविड़ ने 2025 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में कार्य किया था लेकिन फिर अपना पद छोड़ दिया था। इसके बाद से वो किसी भी टीम नहीं जुड़े हैं। ऐसे में उन्हें CSK अप्रोच कर सकती है।

वहीं, रविचंद्रन अश्विन भी इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल से रिटायर हो चुके हैं। अब वो सिर्फ विदेशी लीग्स में खेलते हैं। उनकी क्रिकेट की समझ काफी अच्छी है और CSK के इतिहास के सबसे बेस्ट खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। हालांकि, उनकी तरफ से अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच बनने को लेकर प्रतिक्रिया नहीं आई है। ऐसे में अभी कुछ समय तक इंतजार करना ही बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें: संन्यास के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे बेन स्टोक्स, 12 साल बाद इस टीम के लिए खेलेंगे मुकाबला

Tagged:

Ravichandran Ashwin csk Rahul Dravid stephen fleming Hemang Badani IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com