IND vs ENG: तीसरे ODI का बदल जाएगा समय, शाम 5:30 नहीं दिन में इतने बजे शुरू होगा मुकाबला
Table of Contents
IND vs ENG 3rd ODI Timing Change: 14 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ। सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को छह विकेट से हराकर दौरे पर अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारत को एक भी जीत नसीब नहीं हुई थी।
अब 16 जुलाई को दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज (IND vs ENG) का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का वेन्यू कार्डिफ का सोफिया गार्डन्स हैं। हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर भारत के मैचों की टाइमिंग में कई बार फेरबदल हुआ है। टी20 सीरीज के दौरान भी तीन मैच रात 10 बजे से शुरू हुए थे, जबकि दो मैचों की शुरुआत शाम 7 बजे से हुई थी। अब वनडे सीरीज में भी टाइमिंग में फेरबदल देखने को मिल रहा है।
IND vs ENG पहले वनडे से अलग दूसरे ODI की टाइमिंग

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बीते मंगलवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला गया। टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनकी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 49.3 ओवर में 258 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में 259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में चार विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
अब इनके बीच गुरुवार को सीरीज का दूसरा वनडे खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच की शुरुआत पहले वनडे जैसा नहीं होगी। बर्मिंघम में खेले गए मैच के शुरू होने की तुलना में कार्डिफ में खेला जाने वाला दूसरा मैच दो घंटे देरी यानी भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। वहीं, टॉस आधे घंटे पहले (शाम 5 बजे) होगा।
लॉर्ड्स में IND vs ENG तीसरे वनडे के समय में भी बदलाव
इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच का समय दूसरे वनडे से अलग होगा। जहां दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा, वहीं तीसरा मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। यानी तीसरे वनडे की टाइमिंग पहले मुकाबले की तरह ही रहेगी।
ND vs ENG वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड का स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग
यह भी पढ़ें: MI के खिलाफ 266 रन चेज कर गई स्टीव स्मिथ की टीम, सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का बनाया रिकॉर्ड