MI में मेगा क्लीनअप, सूर्या-हार्दिक समेत 7 बड़े नामों को रिलीज करेगी Nita Ambani! अब नहीं तोड़ने देगी इन्हें मुफ्त की रोटियां
Published - 02 May 2026, 03:45 PM | Updated - 02 May 2026, 03:48 PM
Table of Contents
Mumbai Indians: हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बेहद शर्मनाक रहा है। सितारों से सजीं मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर की थी, उस लय को वह आगामी मैचों में जारी नहीं रख सकी।
अभी तक मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उनको जीत मिली है तो 6 मैच उन्होंने गंवाए हैं।
जबकि इस मैच में सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। माना जा रहा है कि अगले सीजन से पहले टीम की मालकिन नीता अंबानी 7 बड़े नामों को रिलीज कर सकती हैं, ताकि ऑक्शन में वह उनकी जगह मैच विनिंग प्लेयर्स को शामिल कर सके।
सूर्या, शार्दुल, हार्दिक की हो सकती छुट्टी
मुंबई इंडियंस के स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर और कप्तान हार्दिक पंड्या की स्क्वाड से छुट्टी हो सकती है। हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने के बाद से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। एमआई हार्दिक की अगुवाई में 8 मैच खेल चुकी है, जिसमें से 6 उन्होंने हारे हैं।
चौंकाने वाली बात ये है कि हार्दिक न ही बल्ले से कमाल दिखा पा रहे हैं और न ही गेंदबाजी में धार नजर आ रही है। ऐसे में टीम की मालकिन हार्दिक की छुट्टी कर सकती है। वहीं, सूर्या का बाहर जाना भी पक्का माना जा सकता है, क्योंकि उनका हालिया फॉर्म भी एमआई के लिए चिंता का विषय है तो शार्दुल ठाकुर के खराब प्रदर्शन के बाद नीता अंबानी उनको भी बाहर करने का कठोर फैसला ले सकती है।
Mumbai Indians: ये खिलाड़ी भी होंगे बाहर
सिर्फ सूर्या, हार्दिक या शार्दुल पर ही गाज नहीं गिरने वाली है, बल्कि एमआई के मीडियम फास्ट बॉलर दीपक चाहर का पत्ता भी स्क्वाड से कट सकता है। दीपक ने मौजूदा सीजन में एमआई (Mumbai Indians) के लिए 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया है और 13.38 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं। वहीं, ट्रेंट बोल्ट का भी गेंदबाजी में कमाल नहीं दिखा पा रहे हैं।
बोल्ट ने एमआई के लिए 4 मैचों में सिर्फ 2 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान इकॉनमी रेट 11.61 का रहा है, जो कि काफी महंगा है। इनके अळावा रॉबिन मिंज और दानिश मालेवार का पत्ता भी कटना कंफर्म माना जा सकता है, क्योंकि इन दोनों युवाओं ने भी अभी तक एमआई (Mumbai Indians) के लिए दमदार पारियां नहीं खेली हैं, जिसके दम पर इनको अगले साल मौका दिया जा सके।
शनिवार को होगी चेन्नई से भिड़ंत
हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका बाकी है। दरअसल, एमआई ने अभी तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें दो उन्होंने जीते हैं तो 6 में हार मिली है। ऐसे में एमआई के 6 मैच बाकी हैं और अगर वह अपने सभी मैचों को अच्छे अंतर से जीत लेती है तो प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद काफी हद तक बढ़ जाएगी।
लेकिन एक भी हार उनको टूर्नामेंट में खिताबी रेस से बाहर कर सकता है। ऐसे में शनिवार (2 मई) को पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना पांच बार की खिताब विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से चेपॉक में होगा। इस मैच में एमआई चाहेगी कि वह जीत के साथ अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रख सके।
LSG-MI तो बाहर! लेकिन CSK के पास क्वालीफाई करने का पूरा मौका, चाहिए सिर्फ इतनी जीत
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर