वेस्टइंडीज के खिलाफ संभावित 15 सदस्यीय टीम इंडिया, पाटीदार-पंत की होगी वापसी

Published - 16 Sep 2026, 10:31 AM | Updated - 16 Sep 2026, 11:06 AM

Team India 65

Team India squad: भारत ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज में इंग्लैंड के हाथों 2-1 से हार का सामना किया था।। इसके बाद से टीम इंडिया इस फॉर्मेट में नजर नहीं आई है। हालांकि, अब इस महीने के अंत में टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेगी। दरअसल, वेस्टइंडीज की टीम सितंबर-अक्टूबर में भारत का दौरा करने वाली है।

इस दौरान 27 सितंबर से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो 3 अक्टूबर को समाप्त होगी। इस सीरीज के शेड्यूल का टकराव एशियन गेम्स में होने वाले पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के कार्यक्रम से होगा। यही कारण है कि वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का स्क्वाड कई प्रमुख खिलाड़ियों के बगैर ही चुना जा सकता है।

16 सितंबर को Team India का हो सकता है ऐलान

Team India 66

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत (Team India) के स्क्वाड की घोषणा की तारीख कई मीडिया रिपोर्ट्स में 16 सितंबर बताई जा रही है। ऐसे में अगर ये सच हुआ तो फिर आज भारत का स्क्वाड सामने आ सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की आखिरी सिलेक्शन मीटिंग होगी, क्योंकि इस महीने उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है और BCCI ने एक्सटेंशन को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

खैर सभी की नजर इस बात पर है कि एशियन गेम्स 2026 के कारण प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में किन प्लेयर्स की किस्मत चमक सकती है। इसी वजह से हम आपको भारत (Team India) का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड बताने जा रहे हैं, जो वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए चुना जा सकता है।

कई खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी, इन्हें मिलेगा मौका

टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में एशियन गेम्स 2026 के कारण उपकप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के कारण काफी फेरबदल देखने को मिल सकता है। इसी वजह से रुतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों की वापसी की संभावना नजर आ रही है।

कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी पक्की मानी जा रही है। राहुल को अय्यर की गैरमौजूदगी में उपकप्तान भी बनाया जा सकता है। हार्दिक पांड्या को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स में 20 सितंबर के बाद हार्दिक के उपलब्ध रहने की जानकारी है। इसी वजह से उनका चयन किया जाएगा या नहीं, इस पर भी सभी की नजर रहेगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की 15 सदस्यीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या/सूर्यांश शेडगे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार

यह भी पढ़ें: इस भारतीय खिलाड़ी ने 50 से ज्यादा गेंदों पर बनाया था अपना पहला 1 रन, नाम चौंकाने वाला

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com