दिन की सबसे बड़ी खबर से क्रिकेट जगत में हडकंप, ''अब Mumbai Indians में शामिल होंगे Vaibhav Sooryavanshi''

Published - 01 May 2026, 02:52 PM | Updated - 01 May 2026, 03:26 PM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी खूब रनों की बारिश कर रहे हैं। वैभव ने राजस्थान के लिए मौजूदा सीजन में 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 400 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 230 से ऊपर रहा है, जो कि उनकी तूफानी बल्लेबाजी को दर्शाता है।

लेकिन अब इंग्लैंड के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के बाद भविष्य में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आ सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने काफी सहासिक निर्णय लिया

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट पर बात कर रहे थे, जिसे उनके हमवतन साथी खिलाड़ी जोस बटलर होस्ट करते हैं। ब्रॉड ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स ने उस समय 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को साइन करके एक साहसिक निर्णय लिया था।

बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स ने सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, वैभव को खरीदने का मन राजस्थान पहले ही बनाकर बैठी हुई थी, जिसके चलते उन्होंने एक अलग राशि उनके लिए बचाकर रखी थी।

अब MI में शामिल होंगे Vaibhav Sooryavanshi

पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी जोस बटलर से बातचीत में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने पहले राजस्थान रॉयल्स की स्काउटिंग प्राणाली की जमकर तारीफ की, लेकिन इसके बाद उन्होंने कहा कि साल वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मुंबई इंडियंस में जा सकते हैं। उन्होंने कहा,

‘’मुझे याद है जब उन्होंने नीलामी में उसे साइन किया था। वह 14 साल का था, शायद 13 साल का भी - और मुझे लगा कि घरेलू क्रिकेट में इतने कम उम्र के खिलाड़ी को टीम में शामिल करना थोड़ा अजीब था। तीन साल तक उसे टीम में रखना ही बहुत दबाव की बात है। इसका क्या मतलब है?''

''ऐसा तो है नहीं कि आप उसे 10 साल के अनुबंध पर साइन कर सकते हैं; मौका मिलते ही वह मुंबई इंडियंस या किसी और टीम में जा सकता है। मेरा मतलब है, निष्पक्ष रूप से कहें तो, जब वह अपने अगले खिलाड़ी प्रतिधारण के लिए जाएगा, तो वह चाहे तो नीलामी में जा सकता है।"

कौन हैं DC के हैंडसम क्रिकेटर Sameer Rizvi की गर्लफ्रेंड? क्रिकेट की इस खूबसूरत एंकर को ही कर रहे डेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ठोका था शतक

वैभव की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अंडर-19 डेब्यू मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक ठोक दिया था। चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले मैच में उन्होंने 58 गेंदों पर शतक पूरा किया और युवा क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए थे। उस समय वह सिर्फ 13 वर्ष के थे।

वहीं, आईपीएल 2025 में सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 35 गेंदों पर धमाकेदार शतक ठोक दिया था, जो कि किसी भारतीय द्वारा आईपीएल में बनाया गया सबसे तेज शतक है। जबकि आईपीएल 2026 में भी वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) का शानदार फॉर्म जारी है।

उन्होंने मौजूदा सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 44.44 की औसत के साथ 400 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है। वहीं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 238 का रहा है, जो कि शीर्ष पांच बल्लेबाजों में सर्वाधिक है।

IPL के एक मैच का कितने पैसे लेती चीयरलीडर्स? सैलरी लिस्ट का खुलासा! KKR देती 25 हजार, तो DC सबसे कम

Tagged:

stuart broad mi rr IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com