IPL के एक मैच का कितने पैसे लेती चीयरलीडर्स? सैलरी लिस्ट का खुलासा! KKR देती 25 हजार, तो DC सबसे कम
Published - 01 May 2026, 01:15 PM | Updated - 01 May 2026, 01:25 PM
Table of Contents
IPL: इंडियन प्रीमियर लीग में आपने देखा होगा कि जब भी कोई बल्लेबाज चौका, छक्का मारता है या फिर कोई गेंदबाज विकेट लेता है तो बाउंड्री के बाहर खड़ी चीयरलीडर्स खुशी से झूम जाती हैं।
खास बात ये है कि क्रिकेट टेनमेंट में चीयरलीडर्स का रोल भी काफी अहम होता है तो क्योंकि ये हसीनाएं घंटों मैदान (IPL) पर एक चौका या छक्का या विकेट गिरने पर डांस करती रहती हैं ताकि उनकी टीम और प्रशंसकों का हौसला बढ़ा सके।
लेकिन यह चीयरलीडर्स एक मैच का कितना पैसा लेती हैं और उनको क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं, चलिए आपको विस्तारपूर्वक बताते हैं।
IPL: कोलकाता नाइट राइडर्स देती है सबसे ज्यादा रुपये
चीयरलीडर्स की कोई स्थायी सैलरी नहीं होती है, बल्कि उनकी फीस इस बात पर निर्भर करती है कि वह किस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ी हैं। आमतौर पर हर फ्रेंचाइजी का अपना-अपना बजट और भुगतान करने का तरीका होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर्स को एक मैच का 24 से 25 हजार रुपये मिलता है।
जबकि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चीयरलीडर्स को एक मैच का लगभग 20 हजार रुपये के करीब मिलता है। हालांकि, मैच दर मैच इसमें बढ़ोतरी और गिरावट हो सकती है। गुजरात टाइंटस और लखनऊ सुपर जायंट्स (IPL) की चीयरलीडर्स को 15 से 20 हजार रुपये एक मैच के मिलते हैं तो चेन्नई एक मैच का 15 से 17 हजार और राजस्थान रॉयल्स 14 से 16 हजार रुपये एक मैच का चीयरलीडर्स को देता है।
ये टीमें करती हैं सबसे कम भुगतान
हालांकि, कुछ ऐसी आईपीएल फ्रेंचाइजी (IPL) भी हैं जो कि अपनी चीयरलीडर्स को काफी कम रुपये एक मैच के देते हैं। जैसे पंजाब किंग्स की टीम अपनी चीयर स्क्वाड को एक मैच का 12 से 15 हजार रुपये भुगतान करती हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद, जो कि साल 2016 में खिताब जीत चुकी है वह आईपीएल 2026 (IPL) में अपनी चीयरलीडर्स को खिलाड़ियों और प्रशंसकों का हौसला बढ़ाने के लिए एक मैच का 12 से 15 हजार रुपये देती हैं।
वहीं, इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स का नाम भी शामिल हैं, जो कि चीयरलीडर्स को 12 से 15 हजार रुपये का भुगतान प्रति मैच करते हैं।
चीयरलीडर्स को मिलती हैं शानदार सुविधाएं
चीयरलीडर्स को भले ही मैदान पर घंटों डांस करने के बाद खिलाड़ियों की तुलना में बेहद कम पैसा मिलता है, लेकिन सुविधाओं के मामले में यह किसी से पीछे नहीं हैं। दरअसल, चीयरलीडर्स का निजी खर्च लगभग शून्य होता है, क्योंकि फ्रेंचाइजी उनके सभी लाइफस्टाइल का खर्च उठाती हैं। इसमें लग्जरी फाइव-स्टार होटल में रुकना।
हवाई यात्रा का खर्च और खाने-पीने का खर्च तक फ्रेंचाइजी करती है। यही नहीं, चीयरलीडर्स के मेडिकल इंश्योरेंस और सुरक्षा आदि का ध्यान भी फ्रेंचाइजी रखती है, यानी इसका मलतब उनको मिलने वाली मैच फीस सेविंग में जाती होगी।
बता दें कि, आईपीएल (IPL) में ज्यादातर परफॉर्मर्स रूस, यूक्रेन, ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों से आती हैं। हालांकि, बीते कुछ वर्षों में भारतीय डांस स्क्वाड्स की मांग भी बढ़ने लगी है और फ्रेंचाइजी क्षेत्रिय डांस ग्रुप में भी निवेश कर रही हैं। ताकि घरेलू प्रशंसकों को आकर्षित किया जा सके।
CSK vs MI LIVE Streaming: TV से मोबाइल तक पूरी जानकारी! जानें कौन सा चैनल, कौन सा ऐप
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर