CSK vs MI LIVE Streaming: TV से मोबाइल तक पूरी जानकारी! जानें कौन सा चैनल, कौन सा ऐप
Published - 01 May 2026, 12:10 PM | Updated - 01 May 2026, 12:14 PM
Table of Contents
CSK vs MI LIVE Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में आपस में भिड़ती नजर आएंगी। हालांकि, मौजूदा सीजन में यह दूसरा मौका है, जब ये दोनों टीमें क्रिकेट के मैदान पर भिड़ रही हैं।
इससे पहले आईपीएल 2026 के 33वें मैच में दोनों टीमों के बीच मैच खेला गया था, जिसमें चेन्नई ने 103 रन के बड़े अंतर से बाजी मारी थी। ऐसे में मुंबई का लक्ष्य उस हार का बदला लेना होगा। लेकिन मैच से पहले चलिए आपको बताते हैं कि कब और कहां आप इस मैच का लुत्फ अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर ले सकते हैं।
मोबाइल में कहां देखें लाइव मैच
आज के दौर में अधिकांश क्रिकेट प्रशंसक मोबाइल पर मैच देखना पसंद करते हैं। वह आईपीएल मैच की हर गेंद का आनंद लेना चाहते हैं। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाली घमासान भिड़ंत को मिस करने का सवाल ही नहीं उठता है।
बता दें कि, मोबाइल पर प्रशंसक यह मैच जियो हॉटस्टार पर लाइव (CSK vs MI LIVE Streaming) देख सकते हैं। इसके लिए आपको एक अच्छा इंटरनेशनल कनेक्शन चाहिए होगा और सब्सक्रिप्शन भी लेना होगा। हालांकि, कुछ मिनट तक आप मैच का आनंद फ्री में उठा सकते हैं, लेकिन उसके बाद सब्सक्रिप्शन लेना अनिवार्य होगा।
CSK vs MI LIVE Streaming: लैपटॉप पर ले सकते हैं मैच के मजे
अगर आप अपने 3-4 दोस्तों के साथ बैठकर मैच का आनंद लेना चाहते हैं और टीवी पास नहीं है तो लैपटॉप पर भी आप चेन्नई-मुंबई का सुपरहिट मुकाबला देख सकते हैं। इसके लिए आपको जियो हॉटस्टार (CSK vs MI LIVE Streaming) की वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर लॉगइन करना होगा।
हालांकि, इसके लिए भी आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, लेकिन कुछ मिनट तक आप मैच का आनंद ले सकते हैं। खास बात ये है कि आपको जियो हॉटस्टार (CSK vs MI LIVE Streaming) पर अलग-अलग भाषाओं में मैच देख सकते हैं। इसमें कई क्षेत्रिय भाषाएं भी मौजूद हैं, जिसमें आप चेन्नई बनाम मुंबई के मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।
परिवार के साथ टीवी पर देख सकते हैं मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI LIVE Streaming) के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच इसलिए भी धमाकेदार माना जा रहा है, क्योंकि मुंबई अपनी पिछली हार का बदला येलो आर्मी से उनके ही घर में हराकर लेना चाहेगी।
ऐसे में क्रिकेट प्रेमी इस मैच को बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते हैं। अगर आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर सीएसके बनाम एमआई मैच को देखना चाहते हैं को स्टार नेटवर्क पर देख सकते हैं।
Video: Shubman Gill का कैच कर Virat Kohli ने लांघी सीमाएं, अपने जूनियर को दिया एग्रेसिव सैंडऑफ
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर