NAM vs SA Today Match Prediction, 6th T20I – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 04 Sep 2026, 09:51 AM | Updated - 04 Sep 2026, 09:52 AM

NAM vs SA Today Match Prediction
NAM vs SA Match 6 T20I Tri-Series 2026

नामीबिया (Namibia) और साउथ अफ्रीका (South Africa) त्रिकोणीय T20 श्रृंखला मे दूसरी बार आमने-सामने होगी। पिछले मैच में नामीबिया टीम 18 रनों से विजेता रही थी। हालांकि इसके बाद नामीबिया टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और वह अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है।

दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका ने जिम्बाम्बे टीम के खिलाफ लगातार 2 मैच जीते हैं और वह फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। इस मैच में साउथ अफ्रीका टीम अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और NAM vs SA Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (NAM vs SA Match Details)

मैचनामीबिया बनाम साउथ अफ्रीका
स्टेडियमनामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक
मैच की तारीख4 सितंबर 2026 (05:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगCREX & FANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (NAM vs SA Head-to-Head)

  • मैच: 2

  • नामीबिया ने जीते: 2

  • साउथ अफ्रीका ने जीते: 0

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (NAM vs SA Recent Form)

नामीबिया: L, L, W, W, W

साउथ अफ्रीका: W, W, L, W, W

पिच रिपोर्ट (NAM vs SA Pitch Report- नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक)

NAM vs SA नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड, विंडहोक में खेला जाएगा। यह पिच संतुलित मानी जाती है, यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 170-180 रन का स्कोर एक अच्छा टोटल हो सकता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर NAM vs SA Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिछले 16 (T20I) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 38%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत63%
पहली पारी का औसत स्कोर 158
दूसरी पारी का औसत स्कोर142
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (69%)

NAM vs SA Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर साउथ अफ्रीका टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 175–185

  • मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर नामीबिया टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 45–50

  • अनुमानित कुल स्कोर: 145–160

  • मैच परिणाम: साउथ अफ्रीका की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (NAM vs SA Playing XI Today)

नामीबिया प्लेइंग-XI:

लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लोफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जान बाल्ट, जैक ब्रासेल, मैक्स हेइंगो

साउथ अफ्रीका प्लेइंग-XI:

जॉर्डन हरमन, ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेट कीपर), रुबिन हरमन, ईथन बॉश, डुआन जेनसेन, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, नकाबायोमज़ी पीटर, क्वेना मफाका

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (NAM vs SA Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • डेवाल्ड ब्रेविस साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं इन्होंने 3 मैचों में 191 रन बनाए हैं हैं। इस मैच में भी टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

  • ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस साउथ अफ्रीका टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। इन्होंने पिछले मैच में 51 गेंद में 94 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • ब्योर्न फोर्टुइन साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान और प्रमुख गेंदबाज है। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में 7 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • डुआन जेनसेन साउथ अफ्रीका के तरफ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज हैं। इन्होंने अभी तक 8 विकेट लिए हैं और 28 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक-थ्रू दिला सकते हैं।

NAM vs SA Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

नामीबिया (NAM) बनाम साउथ अफ्रीका (SA) मैच में हालिया फॉर्म और टीम संयोजन को देखते हुए साउथ अफ्रीका टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। हालांकि नामीबिया टीम साउथ अफ्रीका को T20 फॉर्मेट में दो बार हार चुकी है इसलिए इस मैच में भी एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है।

नामीबिया के जीतने की संभावना: 40%

साउथ अफ्रीका के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़ें: एक बार फिर नामीबिया के आगे बेबस अफ्रीका, 18 रनों से मिली करारी शिकस्त, पुरानी कड़वी यादें हुईं ताजा

NAM vs SA T20 Tri-Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

नामीबिया टीम स्क्वाड:

लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जान निकोल लोफ्टी-ईटन, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, ज़ेन ग्रीन (विकेट कीपर), अलेक्जेंडर वोल्शेंक, जान बाल्ट, जैक ब्रासेल, मैक्स हेइंगो, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, वाल्डो स्मिथ, जूनियर तान्यांडा, माइकल वैन लिंगेन, मालन क्रूगर

साउथ अफ्रीका टीम स्क्वाड:

जॉर्डन हरमन, ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेट कीपर), रुबिन हरमन, ईथन बॉश, डुआन जेनसेन, ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), प्रेनेलन सुब्रायन, नकाबायोमज़ी पीटर, क्वेना मफाका, टोनी डी ज़ोरज़ी, एंडिले सिमेलेन, नकोबानी मोकोएना

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Namibia vs South Africa NAM vs SA Today Match Prediction Namibia T20I Tri-Series 2026 NAM vs SA T20I Tri-Series 2026 NAM vs SA Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com