अब साउथ अफ्रीका के साथ ODI सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां खेले जाएंगे ये मुकाबले
Table of Contents
2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत को कई टीमों के खिलाफ खेलना है। इस साल वनडे में वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड और श्रीलंका से टक्कर होगी। वहीं, अगले साल की शुरुआत में टीम इंडिया तीन वनडे मैचों के लिए जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगी। इसके बाद का फ्यूचर टूर प्रोग्राम अभी जारी नहीं हुआ है। यही कारण है कि आगे की वनडे सीरीज को लेकर ज्यादा अपडेट नहीं हैं।
इसी मौके का फायदा BCCI उठाने को देख रहा है और दक्षिण अफ्रीका के साथ टीम इंडिया (Team India) की वनडे सीरीज के आयोजन को लेकर बातचीत चल रही है। अभी FTP तय न होने के कारण इस सीरीज को आसानी से प्रोग्राम में फिट किया जा सकता है।
2027 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका से Team India ले सकती है टक्कर
मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के अनुसार, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने BCCI से दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज आयोजित कराने का अनुरोध किया था, ताकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले वहां की परिस्थितियों से तालमेल बैठाने में मदद मिले।
बता दें कि अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में ही ODI वर्ल्ड कप होना है। इसी वजह से भारतीय टीम (Team India) चाहती है कि टूर्नामेंट से पहले वह दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज खेले।
BCCI और CSA के बीच 4 से 6 वनडे के आयोजन को लेकर चल रही बात, जल्द हो सकता है शेड्यूल का ऐलान

BCCI ने भारतीय टीम (Team India) के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट साउथ अफ्रीका से 2027 वनडे वर्ल्ड कप पहले एक वनडे सीरीज के आयोजन को बातचीत शुरू कर दी है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों टीमों के बीच 4 से 6 वनडे मैच हो सकते हैं। इससे भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों को ही फायदा मिल सकता है।
हालांकि, अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है और सिर्फ प्रस्ताव रखा गया है। अंतिम फैसला दक्षिण अफ्रीका के बोर्ड पर निर्भर करेगा, क्योंकि उन्हें ही मेजबानी करनी है।
2023 के अंत के बाद से भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच साउथ अफ्रीका में नहीं हुई है वनडे सीरीज
टीम इंडिया (Team India) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी लेकिन इसका मेजबान खुद भारत था और उसने 2-1 ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया ने करीब तीन साल से कोई भी वनडे सीरीज नहीं खेली है। आखिरी बार दिसंबर 2023 में इनकी टक्कर हुई थी, जिसमें भारत ने दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम की थी।
अब इनके बीच 2027 में दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर 50 ओवरों के फॉर्मेट में टक्कर हो सकती है। इससे टीम इंडिया को वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूती देने का मौका मिलेगा, क्योंकि उसे अपने ज्यादातर मैच दक्षिण अफ्रीका में ही खेलने पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार क्यों संन्यास नहीं लें रहे? अब जाकर रिपोर्ट में वजह आई सामने
Tagged:
team india bcci csa india tour of south africa 2027 ODI World Cup