रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार क्यों संन्यास नहीं लें रहे? अब जाकर रिपोर्ट में वजह आई सामने
Published - 03 Sep 2026, 10:30 AM | Updated - 03 Sep 2026, 11:08 AM
Table of Contents
भारतीय स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma), मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार अपने भविष्य को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं. बढ़तीउ उम्र की वजह से इन खिलाड़ियों का क्रिकेट करियर आखिरी पड़ाव पर नजर आ रहा है. लेकिन इन तीनों खिलाड़ियों ने अब तक अपने संन्यास को लेकर कोई संकेत नहीं दिए हैं. खराब दौर से जूझने के बावजूद इन्होंने हारी नहीं मानी. इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma), भुवेनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने अब तक संन्यास क्यों नहीं लिया....
Rohit Sharma, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार क्यों संन्यास नहीं लें रहे?

हाल ही में मिली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा (Rohit Sharma), मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) समेत कई स्टार खिलाड़ियों के इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा न कह देने की बड़ी वजह आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट और ब्रांड डील हो सकती है. दावा किया गया है कि क्रिकेट से संन्यास लेने का असर IPL और दूसरे कमर्शियल मौकों पर पड़ सकता है. हालांकि, अब तक इसको लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Rohit Sharma को लेकर आई थी चौंका देने वाली रिपोर्ट
भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे वनडे के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे. लेकिन फिर उन्होंने इस मैच में ऐतिहासिक पारी खेल अपने ट्रोलर्स को करारा जवान दिया.
इसके बाद BCCI की ओर से यह भी साफ़ हो गया कि रोहित शर्मा कुछ और समय तक खेलना जारी रख सकते हैं. हालांकि, अगले साल खेले जाने वाला आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 उनके करियर का आखिरी माना जा रहा है. अटकलें हैं कि वह इस मार्की टूर्नामेंट के बाद अपने क्रिकेट करियर पर विराम लगा सकते हैं.
लंबे समय से नहीं मिल रहा शमी-भुवी को टीम में मौका
मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को लंबे समय से टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है. इन दोनों का टीम से बाहर हुए क्रमशः एक और चार साल हो गए हैं. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद भुवनेश्वर कुमार को भारतीय चयनकर्ताओं की अनदेखी का सामना करना पड़ रहा है.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत के लिए यादगार गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी भी पिछले एक साल से टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं. अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव, प्रिंस यादव जैसे युवा खिलाड़ियों की एंट्री ने इन दोनों स्टार गेंदबाजों के लिए भारतीय टीम के दरवाजे लगभग बंद कर दिए हैं.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर