IPL 2027 में हार्दिक पांड्या नहीं होंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? इस खिलाड़ी को सौंप सकती हैं नीता अंबानी टीम की कमान

Published - 02 Sep 2026, 11:03 AM | Updated - 02 Sep 2026, 11:52 AM

Mumbai Indians

Mumbai Indians New Captain: आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस एक नए कप्तान के अंडर खेलते नजर आ सकती है। इसकी संभावना पिछले सीजन के दौरान पांच बार की चैंपियन टीम के एलिमिनेट होते ही जताई गई थी। सीजन के बाद, मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या के संभावित ट्रेड की खबरें भी खूब चर्चा में रहीं।

हालांकि, अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि अगले सीजन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी कौन करेगा। अब इसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें MI के साथ हार्दिक के फ्यूचर और नए कप्तान के बारे में जानकारी दी गई है।

Mumbai Indians के साथ अगले सीजन भी हार्दिक पांड्या आ सकते हैं नजर

Mumbai Indians 1

2024 में बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में वापसी करने वाले हार्दिक पांड्या के फ्यूचर पर काफी सवाल हैं। कुछ समय पहले तक फ्रेंचाइजी और हार्दिक की आपसी सहमति से अलग होने की खबरें आई थीं। वहीं, बाद में बताया गया कि मुंबई की टीम हार्दिक को दूसरी टीमों के बड़े खिलाड़ियों के बदले ट्रेड करने को देख रही है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स शामिल रहे।

हालांकि, इन तीनों के साथ ही डील के फाइनल होने की जानकारी सामने नहीं आई। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को अपने साथ बनाए रखने पर विचार कर रही है।

एक खिलाड़ी के तौर पर हार्दिक हो सकते हैं रिटेन

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त कर सकती है लेकिन उन्हें एक खिलाड़ी के तौर पर बनाए रखने की चर्चा चल रही है। इसको लेकर एक सूत्र ने बताया,

"अगर उनका ट्रेड बिल्कुल न हो, तो हैरान न हों। इस बारे में खिलाड़ी से भी बातचीत हुई है। ट्रेड होने के लिए कई चीजों का सही बैठना जरूरी है। इसलिए यह मामला इतना सीधा-सादा नहीं है।"

नए कप्तान की रेस में ये दो खिलाड़ी आगे, रोहित शर्मा का सुझाव अहम

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) नए कप्तान के साथ आगे बढ़ना चाहती है लेकिन एक खिलाड़ी के रूप में हार्दिक पांड्या को भी अपने साथ बनाए रखने की इच्छुक है। इसके लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से भी बात की जा रही है। रोहित भी टीम के नए कप्तान और आगे के डायरेक्शन की चर्चा में शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस के पास रोहित को फिर से कप्तान बनाना भी एक विकल्प था, लेकिन किसी नए चेहरे के आने की संभावना है क्योंकि 39 साल के रोहित दोबारा कप्तानी नहीं करना चाहते। तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह दो संभावित विकल्प हैं, जिनमें से तिलक वर्मा का पलड़ा भारी लग रहा है।

यह भी पढ़ें: AFG सीरीज में जगह डिजर्व करते थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने कर दी इनके साथ नाइंसाफी

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com