AFG सीरीज में जगह डिजर्व करते थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयनकर्ताओं ने कर दी इनके साथ नाइंसाफी
Table of Contents
IND vs AFG Series: BCCI ने सोमवार (1 सितंबर) को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो एशियन गेम्स 2026 में नजर आएंगे। इसी वजह से कोई भी सरप्राइज एंट्री नहीं देखने को मिली है, जिसकी संभावना मीडिया रिपोर्ट्स में जताई जा रही थी।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सभी प्रमुख खिलाड़ियों का सिलेक्शन होने के कारण 4 ऐसे प्लेयर्स को नजरअंदाज कर दिया, जो IND vs AFG सीरीज में चुने जाने के हकदार थे। इस लेख में हम उनका ही जिक्र कर रहे हैं।
ये 4 भारतीय खिलाड़ी IND vs AFG Series में चुने जाने के हकदार थे, चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज
1. क्रुणाल पांड्या

IND vs AFG Series के लिए भारत के टी20 स्क्वाड में RCB के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को इग्नोर कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि क्रुणाल को अक्षर पटेल की जगह चुना जा सकता है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट अक्षर के लचर प्रदर्शन के कारण कुछ और विकल्पों पर विचार कर रहा था। इसी वजह से क्रुणाल की दावेदारी मजबूत नजर आ रही थी, क्योंकि उन्होंने पिछले दो आईपीएल सीजन काफी अच्छा किया था। इसके बावजूद क्रुणाल को नहीं चुना गया।
2. रिंकू सिंह
जिम्बाब्वे दौरे पर नजर आने वाले रिंकू सिंह को IND vs AFG Series के स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। उन्हें पिछली सीरीज में दो पारियां खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने आखिरी में आकर तेजी से रन बनाने की कोशिश की थी। हाल ही में वे दलीप ट्रॉफी में नजर आए और सेंट्रल जोन के लिए सेमीफाइनल में अर्धशतक लगाया। उनका मौजूदा फॉर्म अच्छा था और वे बतौर फिनिशर महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते थे लेकिन उन्हें ड्रॉप कर दिया गया।
3. मयंक यादव
तेज गेंदबाज मयंक यादव ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू किया था। इसके बाद, उन्हें करीब दो साल बाद वापसी का मौका मिला और जिम्बाब्वे दौरे के लिए सेलेक्ट हुए थे। उन्होंने काफी शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके थे। उनका इकॉनमी रेट भी काफी अच्छा रहा। इसके बावजूद मयंक को IND vs AFG Series के लिए स्क्वाड में नहीं चुना गया।
4. भुवनेश्वर कुमार
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी IND vs AFG Series में चुने जाने के हकदार थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में 28 विकेट लिए थे। उनकी गेंदबाजी को देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे भुवी फिर से अपने प्राइम में नजर आ रहे हों। माना जाता है कि आईपीएल में अच्छा करने से टीम इंडिया में काफी जल्दी मौका मिल जाता है लेकिन भुवनेश्वर को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने 2022 से भारत के लिए नहीं खेला है।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान टी20 सीरीज से भी बाहर हुए हार्दिक पांड्या, अब सीधे इस दिन करेंगे टीम इंडिया में वापसी