रिंकू-प्रिंस-मयंक OUT, हर्षित-वरुण IN.... अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

Published - 02 Sep 2026, 09:19 AM | Updated - 02 Sep 2026, 10:30 AM

IND Vs AFG 8

बीते मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज (IND vs AFG) के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने टीम में कई बड़े बदलाव किए और जिम्बाब्वे दौरे पर गए मयंक यादव, रिंकू सिंह और प्रिंस यादव समेत आठ खिलाड़ियों को ड्रॉप किया. वहीं, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और संजू सैमसन अफगानिस्तान सीरीज (IND vs AFG) के लिए टीम में वापसी करने में कामयाब हुए.

IND vs AFG: अय्यर बने कप्तान

Rinku Singh

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (IND vs AFG) के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम इंडिया में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिनका चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए हुआ है. इसलिए जिम्बाब्वे दौरे पर गए आठ खिलाड़ियों को टीम से बाहर होना पड़ा. हालांकि, अफगानिस्तान सीरीज के लिए कुछ खिलाड़ियों को फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है.

दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाली इस सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के फ्लॉप शो के बाद उनका लक्ष्य टीम को घर पर यादगार जीत दिलाना होगा.

रिंकू-प्रिंस-मयंक हुए बाहर

जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुने गए प्रभसिमरन सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव, रिंकू सिंह, यश ठाकुर, हर्ष दुबे, आशोक शर्मा और सूर्यांश सेडगे को अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होना पड़ा है. संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर की वापसी के चलते ये 8 खिलाड़ी टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे.

हालांकि, इस सीरीज़ के लिए हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी की उपलब्धता उनकी फ़िटनेस क्लियरेन्स पर निर्भर करती है.

इन खिलाड़ियों की हो सकती है सप्राइज़ एंट्री

गौरतलब है कि अगर हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी में से कोई भी अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाता है तो उनकी जगह जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा रहे प्रिंस यादव, मयंक यादव, सूर्यांश सेडगे या रिंकू सिंह में से किसी को टीम में सप्राइज़ एंट्री मिल सकती है.

लिहाजा, ऐसे में सबकी नजर इस पर टिकी रहेगी कि इनमें से कौन फिटनेस टेस्ट पास कर पाता है और कौन नहीं. बता दें कि IND vs AFG सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होगा और तीनों ही मुकाबलों का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि विश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

अफगानिस्तान सीरीज में चुने जाने के हकदार नहीं थे ये 3 खिलाड़ी, चयनकर्ताओं ने फिर भी दे डाला मौका

Tagged:

team india IND vs AFG Rinku Singh Mayank Yadav
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com