अफगानिस्तान सीरीज में चुने जाने के हकदार नहीं थे ये 3 खिलाड़ी, चयनकर्ताओं ने फिर भी दे डाला मौका
Table of Contents
भारत और अफगानिस्तान के बीच फिर से टक्कर होने वाली है। पिछली बार टीम इंडिया ने मेजबानी करते हुए 1 टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले खेले थे लेकिन इस बार अफगानिस्तान तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत को होस्ट करेगा। इसके बावजूद सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी, क्योंकि इसे ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के लिए होम वेन्यू के रूप में चुना है।
13 से 17 सितंबर तक खेले जाने वाली इस सीरीज के लिए BCCI ने 1 सितंबर को टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कई जबरदस्त खिलाड़ियों का चयन हुआ है। हालांकि, 3 प्लेयर ऐसे भी हैं, जो अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में जगह पाने के हकदार नहीं थे।
ये 3 भारतीय खिलाड़ी Afghanistan के खिलाफ स्क्वाड में जगह नहीं करते थे डिजर्व
1. अक्षर पटेल

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल का है। अक्षर का प्रदर्शन कुछ समय से सबसे छोटे फॉर्मेट में काफी साधारण रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि अफगानिस्तान के खिलाफ अक्षर को ड्रॉप भी किया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वे साधारण परफॉर्मेंस के बावजूद जगह बनाने में कामयाब रहे। इसी वजह से उनके चयन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
2. वॉशिंगटन सुंदर
अफगानिस्तान के खिलाफ स्क्वाड में जो खिलाड़ी जगह पाने के हकदार नहीं थे, उसमें दूसरा नाम स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का है। सुंदर का चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। इसका मतलब है कि मेडिकल टीम द्वारा फिट घोषित किए जाने पर ही वे खेल पाएंगे।
हालांकि, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर जैसा उनका प्रदर्शन रहा था, उनकी जगह नहीं बन रही थी। उन्होंने चार मुकाबलों में सिर्फ 25 रन बनाए और गेंदबाजी में एक भी विकेट नहीं लिया था। अगर सुंदर सीरीज खेलने के लिए फिट हो जाते हैं तो फिर उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी ज्यादा दबाव होगा।
3. अभिषेक शर्मा
बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा को भी अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए बरकरार रखा गया है। हालांकि, इस साल उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई में खेले गए तीन टी20 मुकाबलों में सिर्फ 11 रन ही बना पाए थे।
वहीं, इससे पहले खेले गए मुकाबलों में भी वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे थे। इसी वजह से वे चुने जाने के हकदार नहीं माने जा रहे थे, लेकिन चयन समिति ने उन्हें एक और मौका दे दिया।
यह भी पढ़ें: WATCH: ग्लेन फिलिप्स ने फिर दिखाई गजब की फील्डिंग, CPL में पकड़ डाला साल का सर्वश्रेष्ठ कैच